Bihar Board 10th Result 2026 OUT: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से मार्कशीट करें चेक

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Roll number: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आज 29 मार्च 2026 को कक्षा 10वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है।

Bihar Board 10th Result 2026 OUT: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से मार्कशीट करें चेक

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 , Sarkari Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के करीब 15 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया है। बिहार बोर्ड ने आज, 29 मार्च 2026 को दोपहर 1:15 बजे मैट्रिक (10वीं) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा कर दी है। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 को वेबसाइट result.biharboardonline.org अथवा matricbiharboard.com पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी https://www.livehindustan.com/career/results/bihar-board-result भी परिणाम चेक सकेंगे।
Bihar Board 10th Result 2026 Direct Link

81.79 फीसदी विद्यार्थी हुए पास

इस वर्ष 81.79 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। कुल 15 लाख 10 हजार 928 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 12 लाख 35 हजार 743 पास हुए हैं। बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा में पास करने वालों में लड़कियां ज्यादा हैं। पास होने वाले छात्रों की संख्या 6 लाख 1 हजार 390 है, तो वहीं पास होने वाली छात्राओं की संख्या 6 लाख 34 हजार 353 है।

सिमुलतला ने छात्रा बनी टॉपर

बिहार बोर्ड 10वीं में टॉप करने वाली पुष्पांजलि कुमारी जमुई सिमुलतला विद्यालय सें हैं। वहीं रैंक 1 हासिल करने वाली दूसरी छात्रा सबरीन वैशाली जिले से हैं। बेगूसराय की छात्रा नाहिद सुल्ताना ने 489 अंक यानी 97.8 फीसदी अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया। टॉप 10 की लिस्ट में 139 स्टूडेट्स हैं।

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में पूर्णिया, अररिया और किशनगंज का दबदबा

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 के नतीजों में इस बार पूर्णिया, अररिया और किशनगंज जिलों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इन तीनों जिलों से सबसे ज्यादा टॉपर्स सामने आए हैं। रिजल्ट जारी होते ही इन जिलों में खुशी का माहौल है और छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावक और शिक्षक भी इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?

जैसे ही घड़ी में 1:15 बजेंगे, आधिकारिक वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक होने की संभावना है। छात्र अपना स्कोरकार्ड इन आधिकारिक पोर्टल्स पर देख सकेंगे:

biharboardonline.bihar.gov.in

results.biharboardonline.com

secondary.biharboardonline.com

कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर "Bihar Board Matric Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपना रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।

स्टेप 4 - 'Submit' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।

स्टेप 5 - भविष्य के लिए मार्कशीट को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

अगर वेबसाइट क्रैश हो जाए तो क्या करें?

लाखों छात्र एक साथ लॉग-इन करते हैं, जिससे वेबसाइट धीमी हो सकती है। ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं। आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें: BIHAR10 ROLL NUMBER और इसे 56263 पर भेज दें। इसके अलावा 'डिजीलॉकर' पर भी आपकी मार्कशीट उपलब्ध होगी।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद स्क्रूटनी का मौका

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए राहत की खबर है। बोर्ड ने स्क्रूटनी और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन की तारीखें घोषित कर दी हैं। छात्र 1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस प्रक्रिया के जरिए वे अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करा सकते हैं, जिससे अंक बढ़ने की संभावना रहती है। बोर्ड ने छात्रों को तय समय सीमा के भीतर आवेदन करने की सलाह दी है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।