BSEB 10th Compartment Exam 2026: बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी
BSEB 10th Compartment Exam 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक स्पेशल और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दिया है।

BSEB 10th Compartment Exam 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक (कक्षा 10वीं) के उन छात्रों को बड़ी राहत दी है जो कंपार्टमेंटल या स्पेशल परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। बोर्ड ने मैट्रिक स्पेशल और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दिया है। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 7 अप्रैल तय की गई थी। यह फैसला उन छात्रों के लिए संजीवनी साबित होगा जो किसी कारणवश मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे या एक-दो विषयों में फेल हो गए थे। बोर्ड के इस कदम से हजारों छात्रों का एक साल खराब होने से बच जाएगा।
किसे मिलेगा इस परीक्षा का लाभ? (पात्रता)
बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षा दो अलग-अलग श्रेणियों के छात्रों के लिए है:
स्पेशल परीक्षा : यह उन छात्रों के लिए है जिन्होंने वार्षिक परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन तकनीकी कारणों या बोर्ड की किसी गलती की वजह से वे परीक्षा में नहीं बैठ सके। ऐसे छात्र सभी विषयों की परीक्षा दे सकते हैं।
कंपार्टमेंटल परीक्षा : यह उन छात्रों के लिए है जो वार्षिक मैट्रिक परीक्षा 2026 में अधिकतम दो विषयों में फेल हो गए हैं।
आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण निर्देश
बोर्ड ने सख्त निर्देश दिया है कि छात्र व्यक्तिगत रूप से आवेदन नहीं कर सकते। आवेदन की पूरी प्रक्रिया केवल स्कूलों के माध्यम से ही पूरी की जाएगी। छात्रों को अपने संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क करना होगा। स्कूल प्रशासन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर लॉग-इन करके छात्रों का फॉर्म भरेंगे। छात्रों को अपना आधार कार्ड, मार्कशीट की कॉपी और फोटोग्राफ स्कूल में जमा करने होंगे। आवेदन के लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। बिना शुल्क के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
बिहार बोर्ड मैट्रिक में पास होने के लिए क्या हैं पासिंग मार्क्स
एक छात्र को मैट्रिक परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय के थ्योरी वाले हिस्से में कुल अंकों का 30 प्रतिशत और प्रत्येक विषय के प्रैक्टिकल में कुल अंकों का 40 प्रतिशत प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। फर्स्ट डिविजन प्राप्त करने के लिए एक छात्र को 300 अंक प्राप्त करने होते हैं, जबकि सेकेंड डिविजन के लिए यह 225 है।
इसी साल मिलेगा एडमिशन, नहीं बर्बाद होगा साल
बिहार बोर्ड की इस पहल की सबसे बड़ी खूबी यह है कि कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द (मई के अंत या जून की शुरुआत तक) जारी कर दिया जाता है। इसका सीधा फायदा यह होता है कि छात्र इसी शैक्षणिक सत्र में 11वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) में नामांकन ले सकते हैं। इससे उनका पूरा एक साल खराब होने से बच जाता है और वे अपने दोस्तों के साथ ही आगे की पढ़ाई जारी रख पाते हैं।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


