BSc नर्सिंग और BPharma में कई छात्रों को मिले जीरो मार्क्स
बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विवि की ओर से बीएससी नर्सिंग और बी फार्मा के पहले सेमेस्टर 2024-28 के जारी परीक्षा परिणाम को लेकर घमासान मचा हुआ है। कई छात्रों को विभिन्न विषयों में शून्य अंक तक मिले हैं और विवि से संबद्ध 70 से अधिक निजी कॉलेजों का रिजल्ट खराब आया है।

बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विवि की ओर से बीएससी नर्सिंग और बी फार्मा के पहले सेमेस्टर 2024-28 के जारी परीक्षा परिणाम को लेकर घमासान मचा हुआ है। कई छात्रों को विभिन्न विषयों में शून्य अंक तक मिले हैं और विवि से संबद्ध 70 से अधिक निजी कॉलेजों का रिजल्ट खराब आया है। हालांकि सरकारी कॉलेजों के बीएससी नर्सिंग और फार्मा के विद्यार्थियों का परिणाम अपेक्षाकृत बेहतर रहा और 85% विद्यार्थी सफल हुए हैं। सरकारी बीएससी नर्सिंग कॉलेजों की संख्या नौ है। बी फार्मा का एक सरकारी कॉलेज है।
इधर विवि के कुलसचिव विमलेश झा का कहना है कि परीक्षा परिणाम को लेकर यदि किसी छात्र को आपत्ति है तो वे नियमानुसार शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आरटीई के तहत उत्तरपुस्तिका प्राप्त कर सकते हैं। दूसरी ओर विवि प्रशासन ने तोड़फोड़ करने वाले छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए लिखकर दिया है। छात्रों का आरोप है कि निजी कॉलेज प्रबंधन ने परिणाम बेहतर का भरोसा दिया था।
सूबे में चाणक्य मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की स्थापना होगी
सनातन संस्कृति चेतना परिषद के बैनर तले बुधवार को रवींद्र भवन सभागार में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर ‘तुलसी के राम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गोस्वामी तुलसीदास के तैलचित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार पंडित चाणक्य के नाम पर चाणक्य मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट का संचालन करेगी।
उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की पंडित चाणक्य के नाम पर शोध संस्थान की मांग बिहार के 14 करोड़ जनता के हित में है। चेतना परिषद के संरक्षक और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। समारोह की अध्यक्षता सनातन संस्कृति चेतना परिषद के अध्यक्ष मनीष शुक्ला ने की। कार्यक्रम की शुरुआत वेद विद्यालय के बटुकों द्वारा मंगलाचरण पाठ से हुई। जयंती समारोह को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, विधायक मुरारी मोहन झा, मैथिली ठाकुर, ई.राकेश ओझा, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा, बिहार राज्य खाद्य संरक्षण बोर्ड के सदस्य जय कृष्ण झा और भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेश झा राजू समेत कई लोगों ने संबोधित किया। समारोह में सनातन संस्कृति चेतना परिषद के उपाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र उर्फ गीता वाले बाबा, शैलेश त्रिपाठी, विंध्याचल पाठक, नित्यानंद ओझा, आनंद मिश्रा, अमित मिश्रा, मनीष तिवारी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सनातनी मौजूद रहे।


