Hindi Newsकरियर न्यूज़Bsc Nursing: 1790 nursing seats will increase in Uttarakhand proposals of 39 colleges approved
Bsc Nursing : उत्तराखंड में नर्सिंग की 1790 सीट बढ़ेंगी, 39 कॉलेजों के प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Bsc Nursing : उत्तराखंड में नर्सिंग की 1790 सीट बढ़ेंगी, 39 कॉलेजों के प्रस्तावों को मिली मंजूरी

संक्षेप:

उत्तराखंड में 39 नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग की 1790 सीट बढ़ने जा रही है। स्टेट नर्सिंग काउंसिल में वर्ष 2024 तक पंजीकृत नर्सों की कुल संख्या 21 हजार 541 है।

Sat, 25 Oct 2025 11:29 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नर्सिंग सेक्टर में करिअर की तैयारी कर रहीं छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य के 39 नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग की 1790 सीट बढ़ने जा रही है। शुक्रवार को सचिवालय में नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालन के लिए गठित एम्पावर्ड कमेटी में बैठक में इसकी संस्तुति की गई। स्वास्थ्य मंत्री के औपचारिक अनुमोदन के बाद कॉलेज को इसकी विधिवत अनुमति जारी कर दी जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नर्सिंग पाठ्यक्रम और नए कॉलेज की स्थापना के विषय में भी कुछ अहम निर्णय किए गए। बैठक में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने नर्सिंग सीट का ब्योरा रखा। उन्होंने बताया कि स्टेट नर्सिंग काउंसिल में वर्ष 2024 तक पंजीकृत नर्सों की कुल संख्या 21 हजार 541 है। वर्तमान में सरकारी एवं प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों में 9806 लोगों का नर्सिंग प्रशिक्षण चल रहा है।

नर्सिंग कॉलेज के संचालन, नए कोर्स, सीट वृद्धि की प्रक्रिया को और सरल किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को कार्य योजना बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

-आनंद बर्द्धन, मुख्य सचिव

ये भी पढ़ें:मेडिकल पढ़ाई में झारखंड पड़ोसी राज्यों से कितना पीछे, देखें एमबीबीएस सीट डिटेल्स

मालूम हो कि राज्य में अस्पतालों की बेड क्षमता 58 हजार के करीब है। इस लिहाज से अब भी राज्य में नर्सिंग स्टॉफ की बढ़ोत्तरी की काफी संभावना है। मुख्य सचिव ने कॉलेजों के आवेदनों पर विचार करते हुए 1790 नई सीटों को बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमति दे दी। उन्होंने नर्सिंग कोर्स संचालन के लिए सिंगल विंडो सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए। राज्य के विभिन्न संस्थानों के आवेदनों को जिला, डीजी, शासन स्तर पर छंटनी करने करने में काफी समय लगता है। सिंगल विंडो सिस्टम होने से यह प्रक्रिया भी आसान होगी और निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी तेजी आएगी। वित्त सचिव दिलीप जावलकर भी मौजूद रहे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।