BRO में 899 पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं और ITI वालों के लिए मौका
BRO GREF Recruitment 2026 के तहत 899 पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं, 12वीं और ITI पास उम्मीदवार 4 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सीमा सड़क संगठन यानी BRO ने जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (GREF) के तहत 899 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती खास तौर पर उन युवाओं के लिए अहम मानी जा रही है जो 10वीं, 12वीं या ITI के बाद सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे। सबसे खास बात यह है कि भर्ती रक्षा मंत्रालय के अधीन होने की वजह से इसमें नौकरी मिलने पर देश के अलग-अलग इलाकों में काम करने का मौका मिलेगा।
किन पदों पर निकली भर्ती
इस भर्ती अभियान में कुल 6 अलग-अलग ट्रेड शामिल किए गए हैं। इनमें ड्राफ्ट्समैन, हिंदी टाइपिस्ट, स्टोर कीपर टेक्निकल, ऑपरेटर कम्युनिकेशन, ऑपरेटर एक्सकेवेटिंग मशीनरी और इलेक्ट्रिशियन जैसे पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा वैकेंसी स्टोर कीपर टेकनीकल और ऑपरेटर कॉम्यूनिकेशन ट्रेड में निकली हैं, इसलिए इन पदों पर मुकाबला काफी ज्यादा रहने की संभावना है।
कितनी है कुल वैकेंसी
BRO ने इस भर्ती में कुल 899 पदों को भरने का फैसला किया है। इनमें अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण भी रखा गया है। एक्स सर्विसमैन और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी सीटें तय की गई हैं।
| पद | कुल पद |
|---|---|
| ड्राफ्ट्समैन | 42 |
| हिंदी टाइपिस्ट | 10 |
| स्टोर कीपर टेक्निकल | 300 |
| ऑपरेटर कम्युनिकेशन | 261 |
| OEM ऑपरेटर | 207 |
| इलेक्ट्रिशियन | 79 |
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में सिर्फ भारतीय पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अलग अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग रखी गई है। कई पदों के लिए सिर्फ 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जबकि कुछ पदों पर 12वीं और ITI सर्टिफिकेट जरूरी होगा।
ड्राफ्ट्समैन पद के लिए 12वीं साइंस और ड्राफ्ट्समैन या आर्किटेक्चर का सर्टिफिकेट मांगा गया है। हिंदी टाइपिस्ट के लिए 12वीं के साथ हिंदी टाइपिंग स्पीड जरूरी होगी। इलेक्ट्रिशियन और ऑपरेटर पदों के लिए ITI या संबंधित ट्रेड सर्टिफिकेट अनिवार्य रहेगा।
उम्र सीमा क्या रखी गई है
उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 27 साल तय की गई है। उम्र की गणना 1 जून 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के मुताबिक छूट भी दी जाएगी।
| वर्ग | आयु में छूट |
|---|---|
| SC/ST | 5 साल |
| OBC | 3 साल |
| PwBD | 10 साल |
| Ex-Servicemen | नियमानुसार |
आवेदन प्रक्रिया में सबसे बड़ा बदलाव
इस भर्ती की सबसे अहम बात यह है कि आवेदन ऑनलाइन नहीं बल्कि ऑफलाइन होंगे। उम्मीदवारों को फॉर्म डाउनलोड करके भरना होगा और फिर जरूरी दस्तावेजों के साथ डाक के जरिए पुणे स्थित GREF सेंटर भेजना होगा। यही वजह है कि कई उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया में गलती कर सकते हैं। BRO ने साफ कहा है कि गलत फॉर्मेट, अधूरे दस्तावेज या गलत लिफाफे में भेजे गए आवेदन सीधे रिजेक्ट कर दिए जाएंगे।
आवेदन की आखिरी तारीख
सामान्य राज्यों के उम्मीदवार 4 जुलाई 2026 तक आवेदन भेज सकते हैं। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों और दूरदराज क्षेत्रों के उम्मीदवारों को 19 जुलाई 2026 तक का समय दिया गया है।
कितनी देनी होगी फीस
सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह मुफ्त रखा गया है। फीस केवल SBI Collect पोर्टल के जरिए जमा होगी।
चयन कैसे होगा
भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), ट्रेड टेस्ट, मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन कराया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा में उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 10 मिनट के भीतर पूरी करनी होगी। हालांकि पूर्व सैनिकों और दिव्यांग उम्मीदवारों को इस परीक्षा से छूट दी जाएगी।
फिजिकल टेस्ट में क्या मांगा गया है
BRO ने अलग अलग क्षेत्रों के हिसाब से ऊंचाई और वजन के मानक तय किए हैं। दक्षिण भारत के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 157 सेंटीमीटर रखी गई है। छाती और वजन के लिए भी अलग नियम तय किए गए हैं।
किन उम्मीदवारों को आवेदन नहीं करना चाहिए
BRO ने नोटिफिकेशन में साफ कहा है कि महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के पास जरूरी तकनीकी योग्यता नहीं है या जो मेडिकल मानकों को पूरा नहीं कर सकते, उन्हें आवेदन से बचने की सलाह दी गई है। रंग पहचानने में समस्या, गंभीर आंखों की बीमारी या स्थायी मेडिकल दिक्कत वाले उम्मीदवार मेडिकल टेस्ट में बाहर हो सकते हैं।
आवेदन करते समय इन गलतियों से बचें
BRO ने कुछ ऐसी गलतियों की सूची भी जारी की है जिनकी वजह से हजारों आवेदन हर साल रिजेक्ट हो जाते हैं। इनमें गलत फोटो, पुराने OBC प्रमाणपत्र, अधूरा फॉर्म, बिना फीस रसीद के आवेदन और गलत लिफाफे में फॉर्म भेजना शामिल है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते भेज दें ताकि डाक में देरी की समस्या न हो।
कहां मिलेगा आवेदन फॉर्म
उम्मीदवार आवेदन फॉर्म और पूरी भर्ती अधिसूचना www.bro.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सभी अपडेट, एडमिट कार्ड और रिजल्ट भी इसी वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


