Hindi Newsकरियर न्यूज़Bridge Course Registration 2026: Final Deadline Today; NIOS Portal to Close Applications
Bridge Course Registration 2026: बीएड ब्रिज कोर्स के लिए आज आवेदन का अंतिम अवसर, लेकिन सत्यापन की रफ्तार सुस्त

Bridge Course Registration 2026: बीएड ब्रिज कोर्स के लिए आज आवेदन का अंतिम अवसर, लेकिन सत्यापन की रफ्तार सुस्त

संक्षेप:

Bridge Course Registration 2026: बीएड योग्यताधारी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए शुरू होने वाले छह महीने के ब्रिज कोर्स के लिए बिहार से रविवार तक 8037 आवेदन हुए हैं।

Jan 19, 2026 07:45 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान, पटना, कार्यालय संवाददाता
share Share
Follow Us on

Bridge Course Registration 2026: बीएड योग्यताधारी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए शुरू होने वाले छह महीने के ब्रिज कोर्स के लिए बिहार से रविवार तक 8037 आवेदन हुए हैं, लेकिन 7175 आवदेनों का सत्यापन लंबित है। प्राचार्य और राज्य नोडल अधिकारी के स्तर से आवेदनों का सत्यापन बाकी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह स्थिति इसलिए, क्योंकि 457 आवेदनों को प्राचार्य ने सत्यापन के लिए लटकाए रखा है। शेष आवेदन राज्य नोडल अधिकारी के पास पहुंचने के बाद भी सत्यापित नहीं किया जा सका है। शुल्क जमा किए 7708 आवेदकों में से 75 के ही आवेदन का सत्यापन अंतिम रूप से हुआ है।

आवेदन करने वालों में 8037 में से 7708 ने शुल्क का भुगतान किया। जबकि 329 आवेदकों ने शुल्क का भुगतान नहीं किया है।

सैकड़ों ऐसे शिक्षकों की सूची भी एनआईओएस को प्राप्त हुई है, जो इस ब्रिज कोर्स करने के योग्य नहीं हैं। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने विभिन्न जिले से बीएड पास ब्रिज कोर्स के योग्य प्राथमिक शिक्षक जिनकी नियुक्ति 28 जून 2018 से 11 अगस्त 2023 के बीच हुई है उनकी सूची मांगी थी। उसे एनआईओएस को भेजा गया।

लेकिन इसमें जिलों ने ऐसे शिक्षकों की भी जानकारी भेजी जो शिक्षक इस अवधि में नियुक्त नहीं हुए थे। प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम वीरकर ने पुन: जिलों से सही विवरणी मांगी है, ताकि ऐसे शिक्षकों को आवेदन कराया जा सके।

आज तक आवेदन की अंतिम तिथि : ब्रिज कोर्स के आवेदन के लिए पोर्टल 24 नवंबर 2025 से ही खुला है। https://bridge.nios.ac.in/ पर जाकर कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। संभावना है कि तिथि बढ़ाई जा सकती है।

पटना जिले से अब तक 1125 आवेदन हुए

पटना जिले से अब तक 1125 आवेदन हुए हैं। राज्य के मेधावी छात्रों को चिह्नित करने वाली इस प्रतिभा खोज परीक्षा में भाग लेने के लिए www.imsaindia.org पर आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी निर्धारित की गई है। संगठन के अध्यक्ष प्रो. केसी सिन्हा ने बताया कि इस परीक्षा के आयोजन का उद्देश्य गणित में अभिरुचि पैदा करना और उन्हें आगे के लिए प्रशिक्षित करना है।

आर्यभट्ट प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए 11837 आवेदन

द इंडियन मैथमेटिक एंड साइंस एसोसिएशन के तत्वावधान में अप्रैल में अखिल भारतीय स्तर पर आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता छठी से 12वीं और स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं के लिए होगी। इसके लिए अबतक 11,837 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें पटना जिले का योगदान सर्वाधिक है। यहां के बच्चों में जागरूकता दिखी है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।