BRABU UG 3rd Semester Result OUT : बीआरएबीयू स्नातक थर्ड सेमेस्टर रिजल्ट brabu.net पर जारी, Direct Link

BRABU UG 3rd Semester Result OUT : बीआरएबीयू स्नातक थर्ड सेमेस्टर रिजल्ट brabu.net पर जारी, Direct Link

संक्षेप:

BRABU UG 3rd Semester Result : बीआरएबीयू में यूजी सेमेस्टर थर्ड सत्र 2023-27 का रिजल्ट brabu.net पर जारी कर दिया गया है। 1 लाख 2 हजार 824 छात्र शामिल हुए थे। इनमें 40 हजार छात्रों को गुड मिला है।

Aug 29, 2025 09:36 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share

BRABU UG 3rd Semester Result : बीआरएबीयू में यूजी सेमेस्टर थर्ड सत्र 2023-27 का रिजल्ट brabu.net पर जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर परिणाम चेक कर सकते हैं। विद्यार्थी अपना रोल नंबर डालकर विषय का चयन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि परीक्षा में 1 लाख 2 हजार 824 छात्र शामिल हुए थे। इनमें 40 हजार छात्रों को गुड, 47 हजार छात्रों को वेरी गुड 1293 छात्रों को एक्सीलेंट मिला है। 6000 छात्र प्रमोटेड हैं और 600 छात्र अबसेंट थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सेमेस्टर थ्री के पांच हजार छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग है। ओएमआर शीट पर रोल नंबर नहीं लिखने की वजह से रिजल्ट पेंडिंग हो गये हैं। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि जिन छात्रों के रिजल्ट पेंडिंग हैं, उसे ठीक किया जा रहा है। जिन छात्रों को रिजल्ट में थ्योरी के अंक नहीं दिख रहे हैं, वे अपने कॉलेज से संपर्क करें। छात्रों को विवि आने की जरूरत नहीं है। कई छात्रों ने ओएमआर शीट पर रोल नंबर के गोला भरने में गलती की, इस कारण उनका रिजल्ट पेंडिंग हो गया। उधर, पार्ट थ्री की परीक्षा देनेवाले छात्रों के पार्ट वन और पार्ट टू के रिजल्ट का मिलान परीक्षा विभाग करेगा। पार्ट थ्री सत्र 2022-25 के रिजल्ट जारी होने से पहले छात्रों के दोनों पार्ट के रिजल्ट का मिलान होगा। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग नहीं हो, इसके लिए यह कदम उठाया जा रहा है। सैकड़ों छात्रों ने शिकायत की है कि उनके थर्ड पार्ट की मार्क्सशीट पर पार्ट वन या पार्ट टू के अंक नहीं चढ़े हैं। इससे उनका रिजल्ट पेंडिंग हो गया है।

BRABU UG 3rd Semester Result OUT - Direct Link

परीक्षा विभाग इस मिलान में देखेगा कि किन-किन छात्रों के अंकपत्र पर पार्ट वन और पार्ट टू के अंक नहीं चढ़े हैं। टीआर मिलान में यह भी देखा जायेगा कि किसी विषय के अंक चढ़ने छूट तो नहीं गये हैं। परीक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि पार्ट वन और पार्ट टू में लगभग तीन हजार छात्रों के रिजल्ट पेंडिंग हैं। इन सभी का रिजल्ट क्लीयर करने के बाद पार्ट थ्री का अंकपत्र छपेगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।