
BRABU UG 3rd Semester Result : बीआरएबीयू सेमेस्टर थ्री का रिजल्ट जारी, 40 हजार छात्रों को गुड
BRABU UG 3rd Semester Result : बीआरएबीयू में यूजी सेमेस्टर थर्ड सत्र 2023-27 का रिजल्ट brabu.net पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि परीक्षा में 1 लाख 2 हजार 824 छात्र शामिल हुए थे।
BRABU UG 3rd Semester Result : बीआरएबीयू में यूजी सेमेस्टर थर्ड सत्र 2023-27 का रिजल्ट brabu.net पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि परीक्षा में 1 लाख 2 हजार 824 छात्र शामिल हुए थे। इनमें 40 हजार छात्रों को गुड, 47 हजार छात्रों को वेरी गुड 1293 छात्रों को एक्सीलेंट मिला है। 6000 छात्र प्रमोटेड हैं और 600 छात्र अबसेंट थे। सेमेस्टर थ्री के पांच हजार छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग है। ओएमआर शीट पर रोल नंबर नहीं लिखने की वजह से रिजल्ट पेंडिंग हो गये हैं।
परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि जिन छात्रों के रिजल्ट पेंडिंग हैं, उसे ठीक किया जा रहा है। जिन छात्रों को रिजल्ट में थ्योरी के अंक नहीं दिख रहे हैं, वे अपने कॉलेज से संपर्क करें। छात्रों को विवि आने की जरूरत नहीं है। कई छात्रों ने ओएमआर शीट पर रोल नंबर के गोला भरने में गलती की, इस कारण उनका रिजल्ट पेंडिंग हो गया। उधर, पार्ट थ्री की परीक्षा देनेवाले छात्रों के पार्ट वन और पार्ट टू के रिजल्ट का मिलान परीक्षा विभाग करेगा। पार्ट थ्री सत्र 2022-25 के रिजल्ट जारी होने से पहले छात्रों के दोनों पार्ट के रिजल्ट का मिलान होगा। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग नहीं हो, इसके लिए यह कदम उठाया जा रहा है। सैकड़ों छात्रों ने शिकायत की है कि उनके थर्ड पार्ट की मार्क्सशीट पर पार्ट वन या पार्ट टू के अंक नहीं चढ़े हैं। इससे उनका रिजल्ट पेंडिंग हो गया है।
यूं चेक करें रिजल्ट
- brabu.net पर जाएं।
- रिजल्ट पर क्लिक करें।
- BRABU UG 3rd Semester Result लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर डालें, विषय का चयन करें। सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- स्कोर कार्ड डाउनलोड कर लें। प्रिंट आउट भी ले लें।
परीक्षा विभाग इस मिलान में देखेगा कि किन-किन छात्रों के अंकपत्र पर पार्ट वन और पार्ट टू के अंक नहीं चढ़े हैं। टीआर मिलान में यह भी देखा जायेगा कि किसी विषय के अंक चढ़ने छूट तो नहीं गये हैं। परीक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि पार्ट वन और पार्ट टू में लगभग तीन हजार छात्रों के रिजल्ट पेंडिंग हैं। इन सभी का रिजल्ट क्लीयर करने के बाद पार्ट थ्री का अंकपत्र छपेगा।





