BRABU : बीआरएबीयू में लॉ की परीक्षा के लिए 13 से 17 फरवरी तक भरा जाएगा फॉर्म

Feb 11, 2026 01:01 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फपुर (BR Ambedkar Bihar University ) में लॉ सत्र 2024-27 की परीक्षा का फॉर्म भरने की तारीख मंगलवार को जारी कर दी गई। फॉर्म 13 से 17 फरवरी तक भरा जायेगा।

BRABU : बीआरएबीयू में लॉ की परीक्षा के लिए 13 से 17 फरवरी तक भरा जाएगा फॉर्म

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फपुर (BR Ambedkar Bihar University) में लॉ सत्र 2024-27 की परीक्षा का फॉर्म भरने की तारीख मंगलवार को जारी कर दी गई। फॉर्म 13 से 17 फरवरी तक भरा जायेगा। 20 को सभी कॉलेज छात्रों की सूची परीक्षा विभाग में जमा करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख जारी की। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार होली के बाद लॉ प्रथम वर्ष की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए काफी दिनों से छात्र आंदोलन कर रहे थे। दो दिन पहले भी छात्र विवि पहुंचे थे और परीक्षा के लिए हंगामा किया था। परीक्षा नियंत्रक ने छात्रों को फोन पर आश्वासन दिया था कि जल्द ही उनकी परीक्षा ली जाएगी।

लॉ में कई छात्रों का रजिस्ट्रेशन अटका हुआ था। कुलपति ने उन छात्रों के रजिस्ट्रेशन का आदेश दिया था। इसके बाद लॉ की परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हुई थी। लॉ प्रथम वर्ष की परीक्षा लगभग सवा साल के बाद हो रही है। छात्रों का कहना था कि उनका करियर खराब हो रहा है।

ऑनस्पाट एडमिशन की मांग: श्रीकृष्ण जुबली लॉ कॉलेज ने बीआरएबीयू के सीसीडीसी को पत्र लिखकर लॉ में ऑनस्पॉट एडमिशन कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि पहली मेरिट लिस्ट में कॉलेज में सीटें नहीं भरीं। दूसरी मेरिट लिस्ट में भी सीटें खाली रह गई हैं। सीट भरने के लिए विवि प्रशासन लॉ में ऑनस्पाट एडमिशन शुरू कराए।

पीजी में दाखिले की तिथि बढ़ी, अब 13 फरवरी तक का समय

मुजफ्फरपुर। विवि में पीजी में दाखिले की तारीख बढ़ा दी गई है। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि पहली मेरिट लिस्ट का दाखिला अब 13 फरवरी तक लिया जायेगा। पीजी में 10 फरवरी तक 4500 छात्रों का दाखिला हुआ है। पीजी की पहली मेरिट लिस्ट में 10 हजार विद्यार्थियों के नाम थे। पीजी में 11 हजार सीटों पर दाखिला लिया जाना है। दाखिले के लिए 22 हजार 562 छात्रों ने आवेदन किया है। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि 13 फरवरी के बाद दो तीन दिनों का ब्रेक दिया जायेगा और उसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी। डीएसडब्ल्यू ने निर्देश दिया है कि दाखिला इंटरनेट पर जारी मार्कशीट के आधार पर लिया जाए। दाखिले से पहले छात्रों से एक शपथपत्र भी लिया जाए।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Board Results 2026 , Bihar Board Result 2026 , CBSE Board Result 2026 , UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।