BRABU : बीआरएबीयू में 30 हजार छात्र बिना रजिस्ट्रेशन पास, बड़े फर्जीवाड़े की आंशका

हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

बीआरएबीयू में 30 हजार छात्रों के बिना रजिस्ट्रेशन एग्जाम पास करने का मामला सामने आ रहा है। छात्रों के रजिस्ट्रेशन के रिकॉर्ड नहीं मिल रहे हैं। बड़े फर्जीवाड़े की आंशका जतायी गई है।

BRABU

बीआरएबीयू में 30 हजार छात्रों के बिना रजिस्ट्रेशन ही परीक्षा पास करने का मामला सामने आ रहा है। ये छात्र वर्ष 2016-17 के हैं। इन छात्रों के रजिस्ट्रेशन के रिकार्ड नहीं मिल रहे हैं। विवि के कर्मचारियों ने इसमें बड़े फर्जीवाड़े की आंशका जतायी है। सभी छात्र संबद्ध कॉलेज के हैं। सूत्रों के मुताबिक जिस रजिस्टर पर छात्रों के रजिस्ट्रेशन का ब्योरा लिखा रहता है, वहां से वर्ष 2016-17 के छात्रों का ब्योरा गायब है। ब्योरा नहीं मिलने से यह पता नहीं चल पा रहा है कि जिन छात्रों को डिग्री जारी की गई वह बीआरएबीयू के हैं भी या नहीं। पिछले दिनों परीक्षा विभाग में पुराने छात्रों के रजिस्ट्रेशन की जांच की गई थी, इस जांच में इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ है।

कुछ छात्रों के रजिस्ट्रेशन नंबर गलत मिले

सूत्रों ने बताया कि पिछले दिनों कुछ छात्र अपनी डिग्री सत्यापन के लिए विवि आये थे। उनकी डिग्री और एडमिट कार्ड पर जो रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित थे, वह परीक्षा विभाग से जारी नहीं किये गये थे। इसलिए कर्मियों को शक है कि गलत रजिस्ट्रेशन नंबर पर छात्रों को विवि के नाम पर डिग्री और मार्क्सशीट जारी कर दी गई हो।

बीआरएबीयू परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने कहा कि रजिस्ट्रेशन का ब्योरा नहीं मिलने की पूरी जानकारी ली जायेगी। अब तक मेरे संज्ञान में यह बात नहीं आयी है। अगर किसी छात्र को परेशानी है तो वह उनसे आकर मिले, उसका समाधान किया जायेगा। जहां तक स्लिप नहीं छपने की बात है, उसकी प्रक्रिया हो रही है। जल्द समस्या का हल हो जायेगा।

इस बार भी एडमिट कार्ड पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं

बीआरएबीयू में अभी हुए स्नातक सत्र 2025-29 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में हजारों छात्रों के एडमिट कार्ड पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं थे। कॉलेजों का कहना है कि विवि की तरफ से हमें रजिस्ट्रेशन स्लिप नहीं भेजा गया था। कई छात्रों ने शिकायत की कि उनके एडमिट कार्ड पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है। कॉलेजों का कहना है कि विवि की तरफ से जो प्रोविजनल फार्म भेजा गया था, उसमें भी रजिस्ट्रेशन नबंर नहीं डाला गया था।

एक ही पंजीयन नंबर दो-दो छात्रों के नाम

जांच में यह बात सामने आयी है वर्ष 2016-2017 में एक ही पंजीयन नंबर पर दो-दो छात्रों के नाम हैं। इनमें एक सरकारी कॉलेज के छात्र हैं और दूसरे संबद्ध कॉलेज के। ऐसे में छात्रों को डिग्री और माइग्रेशन मिलने में परेशानी हो रही है। पारंपरिक कॉलेज के अलावा तकनीकी कॉलेज के छात्र को एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर दे दिया गया है।

लाखों छात्रों की नहीं छपी पंजीयन पर्ची

बीआरएबीयू में लाखों छात्रों की रजिस्ट्रेशन पर्ची नहीं छपी है। प्रिंटर की कमी से पर्ची नहीं छप सकी। इससे छात्रों को माइग्रेशन लेने में परेशानी होगी। सूत्रों ने बताया कि तीन वर्षों से छात्रों की रजिस्ट्रेशन पर्ची नहीं छपी है। प्रिंटर के लिए कई बार विवि प्रशासन को सूचित किया जा चुका है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।