BRABU 2nd Semester Result : बीआरएबीयू यूजी 2nd सेमेस्टर रिजल्ट braburesults.com पर जारी, जानें कितने पास

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

BRABU 2nd Semester Result 2025: बीआरएबीयू में स्नातक सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2024-28 का रिजल्ट गुरुवार देर शाम जारी कर दिया गया। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम braburesults.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।

BRABU Result

BRABU 2nd Semester Result 2025: बीआरएबीयू में स्नातक सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2024-28 का रिजल्ट गुरुवार देर शाम जारी कर दिया गया। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम braburesults.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। नतीजे चेक करने के लिए अपना रोल नंबर और कॉलेज की डिटेल्स डालनी होगी। परिणाम जारी करने की जानकारी परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि स्नातक दूसरे सेमेस्टर में एक लाख 43 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें एक लाख 25 हजार छात्रों ने परीक्षा पास की है। 16 हजार छात्र प्रमोटेड हुए हैं और दो हजार छात्र परीक्षा में अनुपस्थित थे। एक लाख 34 हजार छात्रों को 28 क्रेडिट आए हैं। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि मार्च में सत्र 2024-28 के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा होगी और जून में चौथे सेमेस्टर की परीक्षा ली जाएगी।

Direct Link

पीजी में दाखिला शुरू, इतिहास और हिंदी में तीन गुने दावेदार

बीआरए बिहार विवि में पीजी सत्र 2025-27 में दाखिला बुधवार से शुरू हो गया। पहली मेरिट लिस्ट में 10 हजार 45 छात्रों के नाम हैं। इसके आधार पर दाखिला 10 फरवरी तक होगा। पहले दिन कॉलेज और पीजी विभागों में कम ही छात्र दाखिला लेने पहुंचे।

उधर, हिंदी और इतिहास से पीजी करने की इच्छा रखने वाले हजारों छात्र दाखिले से वंचित हो सकते हैं। इन दोनों विषयों में सीट से तीन गुना अधिक आवेदन आए हैं। हिंदी में 2137 और इतिहास में 3704 छात्रों ने आवेदन किया है। वहीं, हिंदी में 824 और इतिहास में 1176 सीटों पर नामांकन होना है। बीआरएबीयू में पीजी में कुल 22 हजार 562 छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। पीजी में 11 हजार सीटों पर दाखिला लिया जाना है। हिंदी और इतिहास के अलावे राजनीति विज्ञान और जूलॉजी में भी बड़ी संख्या में छात्रों ने आवेदन किया है। राजनीति विज्ञान में 1821 और जूलॉजी में 2175 छात्रों ने आवेदन किया है। बीआरएबीयू में राजनीति विज्ञान में 796 और जूलॉजी में 404 सीटें हैं।

बीआरएबीयू में पिछली बार भी स्नातक और पीजी में इन विषयों में सीट बढ़ाने के लिए कई कॉलेजों की तरफ से आवेदन आए थे। आवेदन के बाद कुछ कॉलेजों में सीटें बढ़ीं, लेकिन बाकी जगह सीटें नहीं बढ़ाई गईं। सीटें नहीं बढ़ने से इस बार भी छात्रों को दाखिला लेने में परेशानी होगी। नए सत्र से कई कॉलेजों ने पीजी कोर्स शुरू करने का भी आवेदन दिया है।

विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि पहली मेरिट लिस्ट में ऑनर्स विषय वाले छात्रों को प्राथमिकता दी गई है। नामांकन के समय छात्रों के सारे दस्तावेज की जांच की गई। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि पीजी विभाग और कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वे दस्तावेज में गड़बड़ी पाए जाने पर छात्र का नामांकन रद्द कर दें। सबसे ज्यादा दाखिला एलएस और आरडीएस कॉलेज में होगा। दोनों में दो हजार से अधिक छात्रों के दाखिले होंगे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बीआरएबीयू स्नातक सेमेस्टर-2 का रिजल्ट braburesults.com पर जारी