BPSSC Vacancy 2026: बिहार असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों पर इस डेट से शुरू आवेदन, जानिए हर डिटेल
बिहार असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के 22 पदों भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। अप्लाई करने की तारीख भी बता दी गई है।

बिहार असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के 22 पदों भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। अप्लाई करने की तारीख भी बता दी गई है। जानकारी के मुताबिक आवेदन के लिए विंडो 21 मई से खुलेगी और आखिरी तारीख 21 जून 2026 तय की गई है। इन पदों पर आवेदन करने वालों के लिए खुद क्राइटेरिया तय किए गए।
कौन कर सकता है अप्लाई
बिहार असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के 22 पदों पर आवेदन करने लिए न्यूनतम आयु 21 साल होनी अनिवार्य। आयु की गणना 1 अगस्त, 2025 को आधार मानकर की जाएगी। सामान्य श्रेणी के पुरुषों के लिए अधिकतम उम्र 37 साल और महिलाओं के लिए 40 साल तय की गई है, जबकि रिजर्व्ड श्रेणी के लिए आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीटयूट से इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, टेलीकम्यूनिकेशन या कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में कम से कम 50 फीसदी मार्क्स के साथ डिप्लोमा होना जरूरी है।
चयन की प्रक्रिया
उम्मीदवारों का सिलेक्श लिखित परीक्षा और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में 100 अंकों की एक लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 100 एमसीक्यू पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के लिए दो घंटे का समय मिलेगा, जिसमें मुख्य रूप से करेंट अफेयर्स और संबंधित तकनीकी विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। जो उम्मीदवार इसे पास करेंगे, उन्हें अगले चरण यानी मुख्य लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसे पास करने के बाद मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।
जिन 22 पदों पर भर्ती निकाली गई है, उनमें से 8 पद जनरल कैटेगरी के लिए रखे गए। इनमें से 3 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसके बाद EWS के लिए 2 पद आरक्षित किए गए हैं। एसी के लिए 3 और एसटी के लिए एक पद रिजर्व है। इसके बाद अति पिछड़ा वर्ग के लिए सीटें आरक्षित हैं। पिछला वर्ग के लिए 3 और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए एक सीट आरक्षित है।
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

