
BPSSC Vacancy 2026: बिहार में नए साल की पहली बड़ी भर्ती, हवलदार क्लर्क की 64 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू
BPSSC Bihar Police Havildar Clerk Recruitment 2026 : बिहार होमगार्ड में में हवलदार क्लर्क के 64 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन bpssc.bihar.gov.in पर शुरू हो गए हैं। 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं।
BPSSC Bihar Police Havildar Clerk Recruitment 2026 : बिहार गृहरक्षा वाहिनी संवर्ग में हवलदार क्लर्क (अधिनायक लिपिक) के 64 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों पर भर्ती को लेकर बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने नए साल के पहले दिन विज्ञापन (01/2026) प्रकाशित किया है। इसके लिए आज 2 जनवरी से bpssc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। 2 फरवरी तक आवेदन लिये जाएंगे। आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी किरण कुमार ने बताया कि उक्त पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (12वीं पास)इंटरमीडिएट या समकक्ष रखी गयी है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु अनारक्षित वर्ग की 37 वर्ष, बीसी-ओबीसी 40 वर्ष और एससी-एसटी की 42 वर्ष रखी गयी है। शैक्षणिक योग्यता व उम्र सीमा की गणना एक अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। विज्ञापन का विस्तृत विवरण आयोग की वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in के होमगार्ड टैब पर उपलब्ध है।
योग्यता - 12वीं पास।
आयु सीमा - न्यूनतम आयु 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु अनारक्षित वर्ग की 37 वर्ष, बीसी-ओबीसी 40 वर्ष और एससी-एसटी की 42 वर्ष रखी गयी है।
वेतनमान - लेवल-4
कद काठी कैसी हो
अभ्यर्थियों का शारीरिक मापदण्डः- ऊँचाई, सीना और वजन के लिए कोई अंक देय नहीं होगा। परन्तु विहित अर्हताएँ पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थी असफल घोषित किए जाएंगे।
(क) ऊँचाई -
(1) अनारक्षित (सामान्य) वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए – न्यूनतम 165 सेंटीमीटर।
(2) अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए – न्यूनतम 160 सेंटीमीटर।
(3) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों के लिए – न्यूनतम 160 सेंटीमीटर।
(4) सभी वर्गों की महिलाओं के लिए – न्यूनतम ऊँचाई 155 सेंटीमीटर।
(ख) सीना (सिर्फ पुरुषों के लिए) -
(1) अनारक्षित (सामान्य) वर्ग/पिछड़ा वर्ग एवं अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए –
बिना फुलाए – 81 सेंटीमीटर (न्यूनतम)
फुलाकर – 86 सेंटीमीटर (न्यूनतम)
(फुलाने के बाद सीने की माप में कम से कम 5 सेंटीमीटर का अंतर होना अनिवार्य होगा)।
(2) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों के लिए –
बिना फुलाए – 79 सेंटीमीटर (न्यूनतम)
फुलाकर – 84 सेंटीमीटर (न्यूनतम)
(फुलाने के बाद सीने की माप में कम से कम 5 सेंटीमीटर का अंतर होना अनिवार्य होगा)।
(3) महिलाओं के लिए सीने की माप नहीं होगी।
(4) सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम वजन 48 कि.ग्रा. होना आवश्यक है।
चयन - लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट। चयन की मेरिट फिजिकल टेस्ट के आधार पर बनेगी।
नियुक्ति की प्रक्रिया :–
लिखित प्रतियोगिता परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
(अ) लिखित प्रतियोगिता परीक्षा –
(प) आवेदन पत्रों के संग्रहण के उपरान्त, आवेदन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी एवं जिन अभ्यर्थियों के आवेदन-पत्र सही पाए जाएंगे, उनके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। लिखित परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं कक्षा (मैट्रिक) अथवा समकक्ष स्तर का होगा। लिखित परीक्षा में हिन्दी, अंग्रेज़ी, गणित, सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र), विज्ञान (भौतिकी, रसायन शास्त्र, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान), सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामलों से संबंधित वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न होंगे।
लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी।
(-) प्रश्न-पत्र – दो घंटे के एक प्रश्न-पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक (01) अंक दिए जाएंगे।
-) ओएमआर (OMR) / उत्तर-पुस्तिका – ओएमआर/उत्तर-पुस्तिका दो प्रतियों में होगी, जिसमें से एक प्रति अदृश्य कार्बन प्रति के रूप में आयोग के पास अंतिम चयन सूची प्रकाशित होने के पश्चात एक वर्ष तक सुरक्षित रखी जाएगी।
- लिखित परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता/योग्यता परीक्षा के लिए असफल घोषित किए जाएंगे।
(अ) लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर यथासंभव विज्ञापित रिक्तियों के आरक्षण कोटिवार 05 (पाँच) गुना प्रत्येक कोटि के लिए अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु किया जाएगा। शारीरिक जाँच हेतु अर्हता प्राप्त अभ्यर्थियों की पर्याप्त संख्या में अनुपलब्धता की दशा में अभ्यर्थियों का अनुपात आयोग द्वारा उपयुक्त रूप से कम किया जा सकेगा।
(अप) लिखित परीक्षा अंतिम मेधा सूची का आधार नहीं होगी। लिखित परीक्षा केवल शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अर्हक (Qualifying) होगी।
(ब) शारीरिक दक्षता परीक्षा –
(प) आयोग द्वारा आयोजित लिखित प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता/योग्यता परीक्षा आयोजित की जाएगी।
(पप) शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया, मद एवं स्तर वही होगा जो बिहार पुलिस में सिपाही के पद हेतु निर्धारित है।
(पपप) शारीरिक दक्षता परीक्षा कुल 100 (एक सौ) अंकों की होगी। ऊँचाई और सीना के लिए कोई अंक देय नहीं होगा, परन्तु विहित अर्हताएँ पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थी असफल घोषित किए जाएंगे।
(क) दौड़ – अधिकतम 50 (पचास) अंक
(प) सभी कोटि के पुरुषों के लिए – 1 (एक) मील (1.6 कि.मी.)
अधिकतम समय – 6 मिनट
5 मिनट से कम – 50 अंक
5 मिनट से 5 मिनट 20 सेकंड तक – 40 अंक
5 मिनट 20 सेकंड से अधिक एवं 5 मिनट 40 सेकंड तक – 30 अंक
5 मिनट 40 सेकंड से अधिक एवं 6 मिनट तक – 20 अंक
6 मिनट से अधिक समय लेने वाले पुरुष अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जाएगा।
सभी कोटि की महिलाओं के लिए – 1 (एक) किलोमीटर
अधिकतम समय – 5 मिनट
4 मिनट से कम – 50 अंक
4 मिनट से 4 मिनट 20 सेकंड तक – 40 अंक
4 मिनट 20 सेकंड से अधिक एवं 4 मिनट 40 सेकंड तक – 30 अंक
4 मिनट 40 सेकंड से अधिक एवं 5 मिनट तक – 20 अंक
5 मिनट से अधिक समय लेने वाली महिला अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जाएगा।
आवेदन का लिंक
नोटिफिकेशन का लिंक
(ख) गोला फेंक – अधिकतम 25 अंक
(प) सभी कोटि के पुरुषों के लिए – 16 पाउंड का गोला
न्यूनतम 16 (सोलह) फीट फेंकना होगा।
16 फीट से 17 फीट तक – 09 अंक
17 फीट से अधिक एवं 18 फीट तक – 13 अंक
18 फीट से अधिक एवं 19 फीट तक – 17 अंक
19 फीट से अधिक एवं 20 फीट तक – 21 अंक
20 फीट से अधिक – 25 अंक
16 (सोलह) फीट से कम फेंकने वाले पुरुष अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जाएगा।
(पप) सभी कोटि की महिलाओं के लिए – 12 पाउंड का गोला
न्यूनतम 12 (बारह) फीट फेंकना होगा।
12 फीट से 13 फीट तक – 09 अंक
13 फीट से अधिक एवं 14 फीट तक – 13 अंक
14 फीट से अधिक एवं 15 फीट तक – 17 अंक
15 फीट से अधिक एवं 16 फीट तक – 21 अंक
16 फीट से अधिक – 25 अंक
12 (बारह) फीट से कम फेंकने वाली महिला अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जाएगा।
(ग) ऊँची कूद – अधिकतम 25 अंक
(प) सभी कोटि के पुरुषों के लिए – न्यूनतम ऊँचाई 4 (चार) फीट
4 फीट – 13 अंक
4 फीट 4 इंच – 17 अंक
4 फीट 8 इंच – 21 अंक
5 फीट – 25 अंक
4 (चार) फीट से कम कूदने वाले पुरुष अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जाएगा।
(पप) सभी कोटि की महिलाओं के लिए – न्यूनतम ऊँचाई 3 (तीन) फीट
3 फीट – 13 अंक
3 फीट 4 इंच – 17 अंक
3 फीट 8 इंच – 21 अंक
4 फीट – 25 अंक
3 (तीन) फीट से कम कूदने वाली महिला अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जाएगा।





