BPSSC Vacancy 2026: बिहार होमगार्ड में निकली 65 कंपनी कमांडर की भर्ती, ग्रेजुएट करें आवेदन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

BPSSC Home Guard Recruitment 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने होम गार्ड श्रेणी के अंतर्गत कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2026 से 30 जुलाई 2026 के बीच आवेदन कर सकते हैं।

BPSSC Home Guard Recruitment 2026

BPSSC Home Guard Recruitment 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने होम गार्ड श्रेणी के अंतर्गत कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2026 से 30 जुलाई 2026 के बीच अपने आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता स्नातक तय की गई है। चयन प्रक्रिया में दो चरणों की लिखित परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य) के साथ-साथ शारीरिक दक्षता परीक्षण शामिल किया गया है। आयु सीमा विभिन्न श्रेणियों के अनुसार 20 से 42 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। लिखित परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए अंक काटे जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थियों को 01 अगस्त 2025 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: आयु की गणना भी 01 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।

न्यूनतम आयु: सभी कोटि (श्रेणी) के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष निर्धारित की गई है।

अधिकतम आयु: अलग-अलग श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा निम्न प्रकार है:

सामान्य (अनारक्षित) कोटि के पुरुषों के लिए: 37 वर्ष।

सामान्य वर्ग की महिलाओं, तथा पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों व महिलाओं के लिए: 40 वर्ष।

अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) के पुरुषों, महिलाओं और थर्ड जेंडर के लिए: 42 वर्ष।

GK और करेंट अफेयर्स क्विज में हिस्सा लेकर करें अपनी नॉलेज टेस्ट

चयन प्रक्रिया के चरण: भर्ती की चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में पूरी की जाएगी:

प्रथम चरण: प्रारम्भिक लिखित परीक्षा।

द्वितीय चरण: मुख्य लिखित परीक्षा (जिसमें दो पत्र होंगे)।

तृतीय चरण: शारीरिक योग्यता / दक्षता परीक्षा

  1. प्रथम चरण - प्रारम्भिक लिखित परीक्षा :

प्रारूप: यह 200 अंकों का एक पत्र होगा जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

अवधि: परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।

क्वालिफाइंग अंक: इस परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए असफल घोषित कर दिया जाएगा।

2. द्वितीय चरण - मुख्य लिखित परीक्षा : प्रारम्भिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा देने का अवसर मिलेगा, जिसमें दो पत्र होंगे:

प्रथम पत्र (सामान्य हिन्दी): यह 200 अंकों का और 2 घंटे का होगा, जिसमें 100 प्रश्न होंगे। इसमें न्यूनतम अर्हतांक 30 प्रतिशत लाना अनिवार्य है। ध्यान रहे, सामान्य हिन्दी के अंक अंतिम मेधा निर्धारण में नहीं जोड़े जाएंगे।

द्वितीय पत्र (सामान्य अध्ययन): यह पत्र सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित एवं मानसिक योग्यता जांच से सम्बंधित होगा। यह भी 200 अंकों का होगा जिसमें 100 प्रश्न होंगे और इसकी अवधि भी 2 घंटे होगी।

(ध्यान दें: दोनों चरणों (प्रारम्भिक और मुख्य) की लिखित परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।)

3. तृतीय चरण - शारीरिक योग्यता / दक्षता परीक्षा :

मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर रिक्तियों के 06 गुना (6 times) अभ्यर्थियों का चयन कोटिवार मेधाक्रमानुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए किया जाएगा।

नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों को इस शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा में मात्र उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

अंतिम मेधा सूची : नियुक्ति हेतु चयन के लिए अंतिम मेधा सूची पूरी तरह से मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही तैयार की जाएगी।

शारीरिक दक्षता परीक्षा

1. दौड़ :

पुरुषों के लिए (सभी कोटि): 1 मील (1.6 किलोमीटर) की दौड़ अधिकतम 6 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी। इससे अधिक समय लेने वाले पुरुष अभ्यर्थी असफल घोषित होंगे।

महिलाओं के लिए (सभी कोटि): 1 किलोमीटर की दौड़ अधिकतम 6 मिनट में पूरी करनी होगी। इससे अधिक समय लेने वाली महिला अभ्यर्थी असफल मानी जाएंगी।

2. ऊंची कूद:

पुरुषों के लिए: न्यूनतम 4 फीट कूदना अनिवार्य है।

महिलाओं के लिए: न्यूनतम 3 फीट कूदना अनिवार्य है।

3. लम्बी कूद :

पुरुषों के लिए: न्यूनतम 12 फीट कूदना अनिवार्य है।

महिलाओं के लिए: न्यूनतम 9 फीट कूदना अनिवार्य है।

4. गोला फेंक :

पुरुषों के लिए: 16 पाउंड का गोला न्यूनतम 16फीट तक फेंकना होगा।

महिलाओं के लिए: 12 पाउंड का गोला न्यूनतम 10 फीट तक फेंकना होगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बिहार होमगार्ड में निकली 65 कंपनी कमांडर की भर्ती, ग्रेजुएट करें आवेदन