Hindi Newsकरियर न्यूज़BPSSC Vacancy 2026: another bihar home guard recruitment drive 12th pass candidates apply 5th January
बिहार में नए साल की दूसरी भर्ती निकली, BPSSC ने 12वीं पास के लिए निकाली भर्ती, 5 जनवरी से करें आवेदन

बिहार में नए साल की दूसरी भर्ती निकली, BPSSC ने 12वीं पास के लिए निकाली भर्ती, 5 जनवरी से करें आवेदन

संक्षेप:

BPSSC Vacancy 2026: बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में गृहरक्षक (दैनिक कर्त्तव्य भत्ता भोगी खिलाड़ी सहित) से अधिनायक लिपिक (हवलदार क्लर्क) के 64 पदों पर नियुक्ति होगी। इसके लिए विज्ञापन जारी किया है।

Jan 03, 2026 12:30 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में गृहरक्षक (दैनिक कर्त्तव्य भत्ता भोगी खिलाड़ी सहित) से अधिनायक लिपिक (हवलदार क्लर्क) के 64 पदों पर नियुक्ति होगी। इसके लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने शुक्रवार को विज्ञापन जारी किया है। विज्ञापन के तहत गृहरक्षक अभ्यर्थियों से आवेदन 5 जनवरी से 5 फरवरी तक लिये जाएंगे। बिहार गृह रक्षा वाहिनी संगठन के नामांकित और प्रशिक्षित पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर को संगठन में कम से कम पांच वर्षों की सेवा होनी चाहिए। जिस तिथि को नियुक्ति पर विचार किया जाएगा, उस तिथि (आवेदन की कट ऑफ तिथि) (1 अगस्त 2025) को उनकी सेवा कम से कम 10 वर्ष शेष हो।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी) किरण कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर सभी वर्गों एवं कोटि के लिए न्यूनतम उम्र 24 और अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट उत्तीर्ण या समकक्ष है।

वेतनमान - लेवल 4

होम गार्ड (दैनिक कर्तव्य भत्ता भोगी खिलाड़ी सहित) की नियुक्ति निम्नांकित शर्तों के अधीन होगी–

(क) बिहार गृह रक्षा वाहिनी संगठन में नामांकित एवं प्रशिक्षित पुरुष, महिला एवं थर्ड जेंडर,

जो संगठन में कम से कम 5 वर्षों की सेवा/ड्यूटी दे चुके हों।

(ख) जिन्हें पद के अनुकूल शारीरिक, शैक्षणिक योग्यता एवं अर्हता हो।

देखें नोटिफिकेशन

(ग) जिस तिथि को नियुक्ति पर विचार किया जाएगा, उस तिथि (आवेदन की कट-ऑफ तिथि) को उनकी कम से कम 10 वर्षों की सेवा शेष हो।

अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता:– दिनांक 01.08.2025 तक इंटरमीडिएट उत्तीर्ण या समकक्ष।

ये भी पढ़ें:बिहार में नए साल की पहली बड़ी भर्ती, हवलदार क्लर्क के लिए आवेदन शुरू

उम्र सीमा की गणना:– उम्र सीमा की गणना दिनांक 01.08.2025 के आधार पर की जाएगी।

सभी वर्गों एवं कोटि के अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 24 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 50 वर्ष होनी चाहिए।

अभ्यर्थियों का शारीरिक मापदण्ड:–

ऊँचाई, सीना और वजन के लिए कोई अंक देय नहीं होगा।

परंतु विहित अर्हताएँ पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थी असफल घोषित किए जाएंगे।

(क) ऊँचाई –

(1) अनारक्षित (सामान्य) वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए – न्यूनतम 165 सेंटीमीटर।

(2) अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों के लिए –

न्यूनतम 160 सेंटीमीटर।

(3) सभी वर्गों की महिलाओं के लिए – न्यूनतम ऊँचाई 155 सेंटीमीटर।

(ख) सीना (सिर्फ पुरुषों के लिए) –

(1) अनारक्षित (सामान्य) वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए –

बिना फुलाए – 81 सेंटीमीटर (न्यूनतम)

फुलाकर – 86 सेंटीमीटर (न्यूनतम)

(फुलाने के बाद सीना की माप में कम से कम 5 सेंटीमीटर का अंतर होना अनिवार्य होगा)।

(2) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों के लिए –

बिना फुलाए – 79 सेंटीमीटर (न्यूनतम)

फुलाकर – 84 सेंटीमीटर (न्यूनतम)

(फुलाने के बाद सीना की माप में कम से कम 5 सेंटीमीटर का अंतर होना अनिवार्य होगा)।

(3) महिलाओं के लिए सीना की माप नहीं होगी।

(4) सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम वजन 48 कि.ग्रा. होना आवश्यक है।

चयन

लिखित प्रतियोगिता परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया अपनायी जाएगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।