BPSSC SI Vacancy 2026: बिहार पुलिस में एसआई के 150 पदों पर निकाली भर्ती, योग्यता समेत बड़ी बातें
Bihar Police SI Recruitment 2026 : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने पुलिस सब इंस्पेक्टर के 150 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार bpssc.bihar.gov.in पर जाकर 9 जुलाई 2026 से 9 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Bihar Police SI Recruitment 2026 : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने जनरल क्लोस्ड कैडर में पुलिस सब इंस्पेक्टर के 150 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार bpssc.bihar.gov.in पर जाकर 9 जुलाई 2026 से 9 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। चयनितों को लेवल-6 का वेतनमान मिलेगा। ग्रेजुएट उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फीस सभी वर्गों के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन का मूल्य मात्र 100 रुपये निर्धारित किया गया है।
कोटिवार आरक्षण का विवरण इस प्रकार है:
अनारक्षित : 60 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 15 पद
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 27 पद
अनुसूचित जाति (SC): 24 पद
पिछड़ा वर्ग (BC): 18 पद
पिछड़े वर्ग की महिला: 04 पद
अनुसूचित जनजाति (ST): 02 पद
बिहार राज्य की मूल निवासी महिलाओं के लिए प्रत्येक वर्ग में 35% क्षैतिज आरक्षण (कुल 43 पद महिलाओं के लिए आरक्षित) का प्रावधान है। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानियों के नाती/पोतों के लिए 2% क्षैतिज आरक्षण है।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 09 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 09 अगस्त 2026
योग्यता
राष्ट्रीयता: केवल भारतीय नागरिक (पुरुष एवं महिला) आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास 01 अगस्त 2025 तक किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या उसके समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा (01 अगस्त 2025 के अनुसार):
सामान्य (अनारक्षित) पुरुष: न्यूनतम 20 वर्ष - अधिकतम 37 वर्ष।
सामान्य महिला, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला): न्यूनतम 20 वर्ष - अधिकतम 40 वर्ष।
एससी / एसटी (पुरुष और महिला): न्यूनतम 20 वर्ष - अधिकतम 42 वर्ष।
शारीरिक मापदंड
ऊंचाई: सामान्य और पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम 165 सेमी। अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी और एसटी पुरुषों के लिए न्यूनतम 160 सेमी। सभी वर्गों की महिलाओं के लिए न्यूनतम 155 सेमी।
सीना (केवल पुरुषों के लिए): सामान्य, पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी। एससी/एसटी वर्ग के लिए बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी। (सीने में न्यूनतम 5 सेमी का फुलाव अनिवार्य है)।
वजन: सभी महिलाओं का वजन कम से कम 48 किलोग्राम होना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल होगी।
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims):
यह बहुविकल्पीय (Objective) परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
समय 2 घंटे होगा और सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे।
इसमें अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, हिंदी भाषा, तर्कशक्तिऔर समसामयिक विषयों से प्रश्न आएंगे।
इसमें 30% से कम अंक लाने वाले अभ्यर्थी फेल माने जाएंगे। रिक्तियों के 10 गुना सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims):
यह बहुविकल्पीय (Objective) परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
समय 2 घंटे होगा और सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे।
इसमें अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, हिंदी भाषा, तर्कशक्ति (Reasoning) और समसामयिक (Current Affairs) विषयों से प्रश्न आएंगे।
इसमें 30% से कम अंक लाने वाले अभ्यर्थी फेल माने जाएंगे। रिक्तियों के 10 गुना सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा
मुख्य परीक्षा (Mains): मुख्य परीक्षा में दो पत्र होंगे:
प्रथम पत्र (Objective): यह 3 घंटे का होगा, जिसमें 200 प्रश्न (200 अंक) होंगे। इसमें सामान्य अध्ययन व करंट अफेयर्स (50 अंक), गणित (40 अंक), रीजनिंग (40 अंक), अंग्रेजी (20 अंक), हिंदी (20 अंक) और बिहार का सामान्य ज्ञान (30 अंक) पूछा जाएगा। सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
द्वितीय पत्र (Subjective): यह 1 घंटे की विषयनिष्ठ (लिखित) परीक्षा होगी जो 50 अंकों की होगी। इसमें हिंदी निबंध (15 अंक), अंग्रेजी निबंध (15 अंक), अंग्रेजी संक्षेपण (10 अंक) और हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद (10 अंक) आएगा।
दोनों पत्रों में न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है। मुख्य परीक्षा की मेरिट के आधार पर रिक्तियों के 3 गुना उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): इसमें केवल ऊंचाई, सीना और वजन की माप की जाएगी। यह क्वालिफाइंग होगी और इसके लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से आयोग की वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in पर जाकर "Bihar Police" टैब के जरिये किया जा सकता है।
पंजीकरण के लिए एक सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना अनिवार्य है। एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही फॉर्म भरा जा सकता है।
उम्मीदवारों को अपना हाल ही का रंगीन फोटो (जिसका बैकग्राउंड सफेद हो, साइज 15-25 KB, .jpg/.jpeg/.gif फॉर्मेट) स्कैन करके अपलोड करना होगा।
साथ ही, हिंदी और अंग्रेजी में अलग-अलग हस्ताक्षर (काली या नीली स्याही से, सफेद बैकग्राउंड पर, 15-25 KB) अपलोड करना भी अनिवार्य है।
फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद, उम्मीदवार को आवेदन की एकनॉलेजमेंट का प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लेना चाहिए।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


