
Bihar Police SI Vacancy 2025: खुशखबरी! बिहार पुलिस में 1799 दरोगा SI पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रैजुएट कर सकेंगे अप्लाई
BPSSC Sub Inspector SI Vacancy 2025: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से 1799 सब-इंस्पेक्टर पद भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर 2025 से शुरू की जाएगी।
BPSSC Sub Inspector SI Vacancy 2025: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से सब-इंस्पेक्टर के बंपर पदों पर युवाओं के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए दरोगा के कुल 1799 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर 2025 से शुरू की जाएगी। आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2025 तय की गई है। अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवारों के आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को वेतनमान लेवल 6 के अनुसार दिया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता-
इस भर्ती के लिए पुरुष, महिला एवं थर्ड जेंडर आवेदन कर सकते हैं। 1 अगस्त 2025 तक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट परीक्षा या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में योग्यता और शैक्षणिक योग्यता जरूर चेक करें।
आयु सीमा-
उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। लेकिन वैसे अभ्यर्थी जो 1 अगस्त 2024 को सरकार द्वारा निर्धारित अधिकतम आयु सीमा धारित करते हों, वे भी आयु सीमा के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।
1. अनारक्षित (सामान्य) कैटेगरी के पुरुषों के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष तथा महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष।
2. पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष ।
3. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों एवं महिलाओं तथा थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 42 वर्ष ।
4. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क-
सभी वर्ग/कैटेगरी की पुरुष/महिला एवं थर्ड जेन्डर अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का शुल्क 100 (एक सौ) रूपये है।
चयन प्रक्रिया-
1. प्रारंभिक लिखित परीक्षा
2. मेंस लिखित परीक्षा
3. शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा
4. मेरिट लिस्ट





