BPSSC SI Admit Card 2026 Direct Link: बिहार सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड लिंक
BPSSC SI Admit Card 2026 Link: बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर मद्य निषेध परीक्षा के एडमिट कार्ड bpssc.bihar.gov.in पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा 12 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।

BPSSC Bihar SI Prohibition Admit Card 2026 Direct Link: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत सब-इंस्पेक्टर मद्य निषेध के पदों पर होने वाली प्रारंभिक लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (BPSSC SI Admit Card) जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार, यह प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसके एडमिट कार्ड bpssc.bihar.gov.in पर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
78 पदों के लिए शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया
इस पूरी भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत साल की शुरुआत में हुई थी, जब 22 जनवरी 2026 को इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। कुल 78 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 जनवरी 2026 से शुरू होकर 27 फरवरी 2026 तक चली थी।
पे-लेवल 6 का शानदार वेतन
यह भर्ती छात्रों के बीच इतनी लोकप्रिय क्यों है, इसका अंदाजा इसके वेतनमान और रुतबे से लगाया जा सकता है। चुने गए उम्मीदवारों को लेवल-6 के तहत ₹35,400 से लेकर ₹1,12,400 तक का शानदार वेतन और बेहतरीन भत्ते मिलेंगे।
कैसे होगा चयन-
तीन चरण 1. प्रारंभिक लिखित परीक्षा, 2. मुख्य लिखित परीक्षा, 3
फिजिकल टेस्ट
लिखित परीक्षाः-
लिखित परीक्षा दो चरणों में होगी प्रारम्भिक एथे मुख्य परीक्षा। लिखित परीक्षा के सभी पत्र बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होंगे।
प्रारम्भिक परीक्षा में 200 अंकों का एक पेपर होगा जिसम प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दों से सम्बन्धित प्र पूछे जाएंगे। 30 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए असफल घोषि किए जाएंगे।
प्रारम्भिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्तियों के 20 (बीस) गुणा सफल अभ्यर्थिक का चयन मेधा क्रमानुसार आरक्षण कोटिवार किया जायेगा।
ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर बेहद आसान स्टेप्स में अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'Admit Card for SI Prohibition Pre-Exam' के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करके लॉगिन करना होगा। लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट ले लें।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर जाते समय एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट के साथ एक वैलिड फोटो आईडी कार्ड पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जरूर साथ ले जाएं। मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या किसी भी तरह के डिजिटल गैजेट को परीक्षा हॉल के अंदर ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


