BPSSC Bihar Police SI result 2026 OUT, Link: बिहार दरोगा SI मेन्स रिजल्ट bpssc.bih.gov.in पर जारी, डाउनलोड लिंक

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

BPSSC Bihar Police SI 2026 mains result link: बिहार पुलिस सब-ईन्सपेक्टर (SI) मुख्य परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.gov.in पर जारी कर दिया गया है। अभी अपना रिजल्ट यहां 1 क्लिक में चेक करें। 

BPSSC Bihar Police SI result link

BPSSC Bihar Police SI result 2026 Direct Link: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा 2026 (Bihar Police SI Mains Result 2026) के परिणामों की घोषणा कर दी है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद इस मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बिना समय गंवाए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। अब इन सभी सफल शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले और अंतिम महत्वपूर्ण चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। 10,759 कैंडिडेट्स को PET के लिए सफल घोषित किया गया।

कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट की मुख्य बातें

आयोग ने रिजल्ट के साथ-साथ सभी श्रेणियों के लिए श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक भी पीडीएफ के रूप में जारी कर दिए हैं। इस बार विभिन्न वर्गों के बीच मुकाबला बेहद कड़ा देखने को मिला है। सामान्य वर्ग (General), ओबीसी (OBC), ईडब्ल्यूएस (EWS), एससी (SC) और एसटी (ST) श्रेणियों के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अर्हता अंक और अंतिम कट-ऑफ सूची वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। जो छात्र कट-ऑफ सीमा को पार करने में सफल रहे हैं, उनके रोल नंबर मुख्य चयन लिस्ट में शामिल किए गए हैं।

अगला पड़ाव: शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में दिखाना होगा दम

लिखित परीक्षा के इस दौर में अपनी बौद्धिक क्षमता साबित करने के बाद, अब उम्मीदवारों को मैदान पर अपनी शारीरिक क्षमता का लोहा मनवाना होगा। आयोग जल्द ही शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शेड्यूल और एडमिट कार्ड जारी करेगा। इस शारीरिक परीक्षण के अंतर्गत उम्मीदवारों को दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी विभिन्न शारीरिक गतिविधियों में पास होना अनिवार्य होता है। इसके साथ ही ऊंचाई और सीने की माप का भी कड़ाई से परीक्षण किया जाएगा।

रिक्तियों का विवरण और आरक्षण

कुल 1799 पदों में से महिलाओं के लिए क्षैतिज रूप से 614 पद आरक्षित किए गए हैं । विभिन्न कोटियों के अनुसार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

अनारक्षित (सामान्य): 850 पद (298 महिलाओं के लिए)

अनुसूचित जाति (SC): 210 पद (74 महिलाओं के लिए)

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 273 पद (96 महिलाओं के लिए)

पिछड़ा वर्ग (BC): 222 पद (78 महिलाओं के लिए)

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 180 पद (63 महिलाओं के लिए)

ट्रांसजेंडर: 07 पद

Bihar Daroga Result 2026 PDF Download Link

बिहार पुलिस SI मेन्स रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

छात्र नीचे दिए गए बेहद सरल और आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर आपको "Results: Results of Main Written Examination conducted for the post of Sub-Inspector in Bihar Police" का सीधा लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

3. लिंक पर क्लिक करते ही सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर और कट-ऑफ विवरण वाली एक पीडीएफ (PDF) फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।

4. इस मेरिट लिस्ट में अपना रोल नंबर ढूंढने के लिए आप मोबाइल या कंप्यूटर के 'Search' विकल्प या Ctrl + F का उपयोग कर सकते हैं।

5. यदि आपका रोल नंबर इस लिस्ट में दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि आपने फिजिकल टेस्ट के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बिहार दरोगा SI मेन्स रिजल्ट bpssc.bih.gov.in पर जारी, डाउनलोड लिंक