Hindi Newsकरियर न्यूज़BPSC Vacancy: bihar bpsc recruitment for 4000 librarian posts of Bihar Public Service Commission possible next month
BPSC Vacancy : खुशखबरी, बिहार लोक सेवा आयोग की नई 4000 पदों पर भर्ती अगले माह संभव

BPSC Vacancy : खुशखबरी, बिहार लोक सेवा आयोग की नई 4000 पदों पर भर्ती अगले माह संभव

संक्षेप:

बिहार के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती के लिए वैकेंसी दिसंबर को मिल सकती है। जनवरी के अंत तक रोस्टर क्लियर कराने के साथ ही सभी तकनीकी कमी दूर कर वेकेंसी बीपीएससी को भेजने की संभावना जतायी जा रही है।

Nov 25, 2025 09:15 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

BPSC Vacancy 2025: बिहार के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती के लिए वैकेंसी दिसंबर को मिल सकती है। जनवरी के अंत तक रोस्टर क्लियर कराने के साथ ही सभी तकनीकी कमी दूर कर वेकेंसी बीपीएससी को भेजने की संभावना जतायी जा रही है। इस बीच शिक्षा विभाग ने पुस्तकालयाध्यक्ष के वेतन निर्धारण के लिए वित्त विभाग ने आग्रह किया है। वित्त विभाग ने वेतन निर्धारित होने के बाद पुस्तकालयाध्यक्षों की बहाली प्रक्रिया में तेजी आएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शिक्षा विभाग का अनुमान है कि लगभग चार हजार से अधिक पुस्तकालयाध्यक्ष नियुक्ति के लिए वेकेंसी आ सकती है। विद्यालय सहायक की तर्ज पर ही पुस्तकालयाध्यक्षों की नियुक्ति होगी। इसके लिए राज्य सरकार ने पिछले दिनों बिहार विद्यालय पुरस्तकालयाध्यक्ष (नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त) नियमावली 2025 को मंजूरी दे दी है।

बताया जा रहा है कि हाईस्कूलों में शिक्षकों का जो वेतनमान है, वही वेतनमान पुस्तकालयाध्यक्षों का होगा। नियुक्ति के लिए प्रतियोगिता परीक्षा बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) से होगी। 100 अंकों के बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तरों के लिए कटौती नहीं की जाएगी। राज्यकर्मी की तरह ही इन्हें नई पेंशन योजना का भी लाभ मिलेगा।

हाईस्कूलों में पुस्तकालयाध्यक्षों की 2010 में नियुक्ति हुई थी

पहली बार राज्य के हाईस्कूलों में पुस्तकालयाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए 2008 में नियमावली बनी थी। इस नियमावली के तहत संविदा के आधार पर 2596 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन लिए गए थे। प्रक्रिया प्रक्रिया 2010-11 में पूरी हुई थी। इसके तहत 2100 पुस्तकालयाध्यक्षों की नियुक्ति नियोजित शिक्षक की तर्ज पर हुई थी। बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस और मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस की डिग्रीधारी अभ्यर्थी लगातार पुस्तकालयाध्यक्षों की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।

हाईस्कूलों में पुस्तकालयाध्यक्षों की 2010 में नियुक्ति हुई थी

पहली बार राज्य के हाईस्कूलों में पुस्तकालयाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए 2008 में नियमावली बनी थी। इसी नियमावली के आधार पर संविदा पर 2596 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन लिए गए थे। प्रक्रिया 2010–11 में पूरी हुई थी। इनमें 2100 पुस्तकालयाध्यक्ष काम कर रहे हैं। इस बार माध्यमिक विद्यालयों में 1696 पुस्तकालयाध्यक्षों की नियुक्ति के साथ ही उच्च माध्यमिक विद्यालयों (प्लस टू) के विद्यालयों, उर्दू शिक्षकों को भी शामिल किया जाएगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।