
BPSC Vacancy 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग ने एक साथ निकाली 4 भर्तियां, 3 में लिखित परीक्षा नहीं
BPSC Vacancy 2026: बीपीएससी ने एक साथ चार भर्तियां निकाली है। इनमें से तीन में लिखित परीक्षा नहीं होगी। एक भर्ती के लिए आवेदन कल से शुरू होंगे जबकि तीन के लिए आज 13 जनवरी 2026 से ही शुरू हो जाएंगे।
BPSC Vacancy 2026: बीपीएससी ने चार अलग-अलग विभागों में 59 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। सर्वाधिक पदों की भर्ती असिस्टेंट टाउन प्लान सुपरवाइजर की है। नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत सहायक नगर योजना पर्यवेक्षक (टाउन प्लानिंग) के कुल 36 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बीपीएससी की ओर से जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 जनवरी से प्रारंभ होकर पांच फरवरी तक चलेगी। अभ्यर्थी वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कुल 36 पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए 13 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए तीन, अनुसूचित जाति के लिए सात, अनुसूचित जनजाति के लिए एक, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए आठ, पिछड़ा वर्ग के लिए तीन व पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए एक पद निर्धारित है।
क्या है योग्यता
किसी परिनियत विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ प्लानिंग / पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स इन रिमोट सेन्सिंग एण्ड जी.आई.एस. (स्पेशलाईजेशन इन अर्बन एण्ड रिजनल स्टडीज)/ मास्टर इन प्लानिंग / मास्टर इन टाउन प्लानिंग / मास्टर इन रिजनल प्लानिंग / मास्टर इन अर्बन प्लानिंग /मास्टर इन सिटी प्लानिंग / मास्टर इन कंट्री प्लानिंग या समकक्ष योग्यता ।
चयन - लिखित परीक्षा से। इंटरव्यू नहीं।
अग्निशमन पदाधिकारी
बीपीएससी ने गृह विभाग (अग्नि शाखा), बिहार के तहत बिहार अग्निशमन सेवा संवर्ग में अपर निदेशक-सह-सहायक राज्य अग्निशमन पदाधिकारी (अपर पुलिस अधीक्षक के समकक्ष) के कुल 4 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आज 13 जनवरी 2026 से ही आवेदन शुरू होंगे।
योग्यता - मान्यता प्राप्त संस्थान से विज्ञान संकाय से स्नातक अथवा स्नातक (अग्नि अभियंत्रण) अथवा यांत्रिकी /ऑटोमोबाईल विषय में अभियंत्रण स्नातक की डिग्री के साथ राष्ट्रीय अग्निशमन महाविद्यालय, नागपुर से मंडल अधिकारी कोर्स उत्तीर्ण अथवा केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य संस्थान से वरीय पर्यवेक्षीय पदाधिकारी के लिए निर्धारित न्यूनतम तीन माह का प्रशिक्षण प्राप्त किये हैं।
चयन प्रक्रिया - चयन प्रक्रिया के लिए निर्धारित कुल 100 अंक का विभाजन निम्नवत् होगा:-
(क) शैक्षणिक अर्हता- अधिकतम 50 अंक ।
(ख) कार्यानुभव- अधिकतम 20 अंक ।
(ग) साक्षात्कार - अधिकतम 30 अंक ।
बॉयलर निरीक्षक के 5 पदों पर बहाली
बीपीएससी ने श्रम संसाधन विभाग के नियंत्रणाधीन बॉयलर निरीक्षक के 5 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जनवरी से प्रारंभ होगी। अंतिम तिथि तीन फरवरी निर्धारित है।
योग्यता - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से मैकेनिकल या उत्पादन या विद्युत संयंत्र या धातु विज्ञान में डिग्री, और बायलरों के डिजाइन, संनिर्माण, उत्कीर्ण, प्रचालन, परीक्षण, मरम्मत, अनुरक्षण या निरीक्षण में या बायलर अधिनियम, 1923 और उसके अधीन विरचित नियमों और विनियमों के कार्यान्वयन में तकनीकी कार्मिक के रूप में दो वर्ष का अनुभव ।
चयन का आधार - साक्षात्कार एवं शैक्षिक योग्यता के आधार पर
उप निदेशक
बिहार, पटना के अधीन बिहार अग्निशमन सेवान्तर्गत उप निदेशक (वरीय पुलिस उपाधीक्षक के समकक्ष) के कुल-14 (चौदह ) रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया है। आवेदन आज 13 फरवरी 2026 से शुरू होंगे। 3 फरवरी अंतिम तिथि है।
योग्यता - मान्यता प्राप्त संस्थान से विज्ञान संकाय से स्नातक अथवा स्नातक (अग्नि अभियंत्रण) अथवा यांत्रिकी / ऑटोमोबाईल विषय में अभियंत्रण स्नातक की डिग्री के साथ राष्ट्रीय अग्निशमन महाविद्यालय, नागपुर से मंडल अधिकारी कोर्स (Divisional officer course) उत्तीर्ण अथवा केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य संस्थान से वरीय पर्यवेक्षीय पदाधिकारी के लिए निर्धारित न्यूनतम तीन माह का प्रशिक्षण प्राप्त किये हों।
कार्यानुभव -कम-से-कम 12 वर्ष का अग्निशमन क्षेत्र का कार्य अनुभव,जिसमें वरीय पर्यवेक्षीय पदाधिकारी के समकक्ष पद का न्यूनतम 02 वर्ष का कार्य अनुभव ।
चयन का आधार - चयन प्रक्रिया के लिए निर्धारित कुल 100 अंक का विभाजन निम्नवत् होगा:-
(क) शैक्षणिक अर्हता- अधिकतम 50 अंक ।
(ख) कार्यानुभव- अधिकतम 20 अंक ।
(ग) साक्षात्कार- अधिकतम 30 अंक ।

लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी




