BPSC Vacancy : TRE 4 से पहले बिहार लोक सेवा आयोग ने निकाली बड़ी भर्ती, 173 सिविल जजों के लिए आवेदन 25 से

Feb 24, 2026 06:06 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

Bihar BPSC 33rd Civil Judge PCS J Recruitment 2026: बीपीएससी ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, 2026 के तहत सिविल जज (जेडी) के 173 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया। ऑनलाइन आवेदन 25 फरवरी से शुरू होंगे।

BPSC Vacancy : TRE 4 से पहले बिहार लोक सेवा आयोग ने निकाली बड़ी भर्ती, 173 सिविल जजों के लिए आवेदन 25 से

Bihar BPSC 33rd Civil Judge PCS J Recruitment 2026: बीपीएससी ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, 2026 के तहत सिविल जज (जेडी) के 173 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए सोमवार को विज्ञापन जारी कर दिया। ऑनलाइन आवेदन 25 फरवरी से शुरू होगा, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्च है। विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन संबंधी दिशा-निर्देश वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त बिहार अधीनस्थ सेवा (न्याय शाखा) भर्ती नियमावली, 1955 के तहत 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए लागू रहेगा। अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत निर्देशों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

किस वर्ग के कितने पद

कोटिवार पदों का विवरणअनारक्षित वर्ग – 69 पद (महिलाओं के लिए 25 पद)आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग – 17 पद (5 पद महिलाओं के लिए) अनुसूचित जाति – 28 पद (11 पद महिलाओं के लिए)अनुसूचित जनजाति – 2 पद (1 पद महिलाओं के लिए)अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 36 पद (12 पद महिलाओं के लिए)पिछड़ा वर्ग – 21 पद (7 पद महिलाओं के लिए)कुल पद – 173 (महिलाओं के लिए 61 पद आरक्षित)।

आयु सीमा

बीपीएससी जूडिशियल सेवा परीक्षा के लिए 22 से 35 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आरक्षित वर्ग और महिला अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा अधिकतम 40 वर्ष है।

शैक्षिक योग्यता

अभ्यर्थी बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली, द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से विधि स्नातक अथवा समतुल्य परीक्षा उत्तीर्ण हो। कम से कम तीन वर्षों का बार में विधि व्यवसायी के कार्यों का अनुभव हो। कार्य के वर्षों की संख्या संबंधित राज्य बार काउंसिल में उनके औपबंधिक पंजीकरण की तिथि से गणना की जाएगा।

परीक्षा पैटर्न:

इस भर्ती की परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी। प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर सामान्य ज्ञान का और दूसरा पेपर विधि का होगा। प्रारंभिक परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। वहीं मुख्य परीक्षा व्याख्यात्मक होगी। परीक्षा पाठ्यक्रम के लिए नोटिफकेशन देखें।

चयन - चयन लिखित (मुख्य) परीक्षा तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जायेगा।

वायरलेस सिपाही के 993 पदों पर होगी भर्ती

बिहार के केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने राज्य में सिपाही (वायरलेस) के 993 पदों पर बहाली निकाली है। इन पदों के लिए एक मार्च से 31 मार्च तक पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन लिये जायेंगे। जानकारी के मुताबिक इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडियट (विज्ञान) है। भौतिकी, रसायन और गणित विषयों में न्यूनतम 50 फीसदी और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 45 फीसदी अंक के साथ उतीर्ण होना अनिवार्य होगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पा