Hindi Newsकरियर न्यूज़BPSC TRE : certificates of teachers from bihar teacher exam 1 2 and 3 will be verified one week time
BPSC TRE : बीपीएससी टीआरई 1, 2 और 3 के शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की होगी जांच, 1 सप्ताह में जमा करें सर्टिफिकेट

BPSC TRE : बीपीएससी टीआरई 1, 2 और 3 के शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की होगी जांच, 1 सप्ताह में जमा करें सर्टिफिकेट

संक्षेप:

बीपीएससी की ओर आयोजित शिक्षक नियुक्ति परीक्षा एक, दो और तीन से चयनित और नियुक्त विद्यालय अध्यापकों के प्रमाण पत्र एक सप्ताह के भीतर डीईओ कार्यालय में जमा करने होंगे।

Dec 18, 2025 05:44 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, पटना
share Share
Follow Us on

पटना जिले में बीपीएससी की ओर आयोजित शिक्षक नियुक्ति परीक्षा एक, दो और तीन से चयनित और नियुक्त विद्यालय अध्यापकों के प्रमाण पत्र एक सप्ताह के भीतर डीईओ कार्यालय में जमा करने होंगे। एक सप्ताह के अंदर जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने इसे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस बाबत जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और विद्यालय अवर निरीक्षकों को पत्र लिखा है। मालूम हो कि इन अध्यापकों की अर्हता की जांच की जानी है। इसके तहत इन अध्यापकों के सभी शैक्षणिक- शिक्षक पात्रता की उत्तीर्णता का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, नि: शक्ता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और नियुक्ति प्रमाण पत्र की संबंधित अध्यापक द्वारा हस्ताक्षर किए प्रमाण पत्र मांगे गए हैं। जिला शिक्षा कार्यालय में गठित समिति इसकी जांच करेगी। डीईओ ने कहा है कि एक सप्ताह के अंदर अचूक रूप से यह उपलब्ध कराया जाए। इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

शिक्षा विभाग को भेजेंगे रिपोर्ट

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर ने सभी जिले से इसकी जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है। आरक्षित श्रेणी समेत सभी अध्यापक के प्रमाणपत्रों की जांच कर प्रतिवेदन विभाग को भेजने को कहा है ।

तीन चरणों में हुई लगभग 2.5 लाख से अधिक नियुक्ति

बीपीएससी की ओर से शिक्षक नियुक्ति परीक्षाओं के तीनों चरण में कुल मिलाकर 2.5 लाख से अधिक शिक्षक नियुक्त हुए हैं। सभी के दस्तावेजों की कोटिवार जांच होगी। इसके लिए जिला शिक्षा कार्यालय में समिति गठित कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने कहा कि जाली या गलत प्रमाणपत्र पाए जाने पर तत्काल नियुक्ति रद्द होगी। इसके साथ ही फर्जीवाड़े के मामलों में कानूनी कार्रवाई की जाएगी और अब तक मिले वेतन भी वसूले जाएंगे।

जांच के लिए निगरानी को नहीं मिले 69 हजार शिक्षकों के प्रमाण पत्र

वर्ष 2006 से 2015 तक राज्य में नियोजित साढ़े तीन लाख शिक्षकों में से 69 हजार से अधिक शिक्षकों के शैक्षणिक, प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्रों की जांच बाकी है। क्योंकि इन शिक्षकों के फोल्डर (शैक्षणिक और प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्र) निगरानी विभाग को अब तक नहीं मिल सके हैं। मामले को लेकर शिक्षा विभाग ने जिलों को पत्र भेजा है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को पत्र लिख जल्द इन शिक्षकों के फोल्डर उपलब्ध कराने के लिए कहा है। पत्र में निदेशक ने फोल्डर देने में देरी के लिए नाराजगी जतायी है। कहा कि 69 हजार 809 फोल्डरों में से मात्र 160 फोल्डर ही जिलों से उपलब्ध कराये गए हैं। इस प्रकार नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक या प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों से संबंधित 69 हजार 649 फोल्डर निगरानी विभाग को उपलब्ध कराना बाकी है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;