BPSC TRE 4 Vacancy : चौथी 46000 बिहार शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, मेरिट से होगा जिला आवंटित, वैकेंसी भी होंगी जिलावार
BPSC TRE 4 Vacancy : बीपीएससी टीआरई 4.0 की रिक्तियां जिलावार निकाली जाएंगी। अभ्यर्थियों की मेधा के अनुसार जिला अवांटित होगा। बीपीएससी की ओर से मांगे जाने वाले आवेदन में अभ्यर्थियों को तीन नहीं, बल्कि इस बार 38 जिलों का विकल्प भरने का मौका दिया जाएगा।

BPSC TRE 4 Vacancy : चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति की प्रकिया में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इस बार रिक्तियां जिलावार निकाली जाएंगी। अभ्यर्थियों की मेधा के अनुसार जिला अवांटित होगा। बीपीएससी की ओर से मांगे जाने वाले आवेदन में अभ्यर्थियों को तीन नहीं, बल्कि इस बार 38 जिलों का विकल्प भरने का मौका दिया जाएगा। वैसे अभ्यर्थी जो जिला का विकल्प नहीं चुनेंगे, उनका चयन किसी भी जिले के लिए नहीं होगा। रिजल्ट की मेधा सूची के अनुसार अभ्यर्थियों का जिला अवांटित किया जाएगा। इसमें आरक्षण रोस्टर का भी पालन होगा। जिस जिले में जितनी रिक्तियां होंगी, उसी के अनुरूप मेधा सूची में अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
टीआरई- 4 में अल्फावेट वाले सिस्टम को हटाने की तैयारी है। ताकि बाद में ट्रांसफर जैसी समस्याएं कम से कम आए। जिन अभ्यर्थियों को जो जिला अवांटित हो जाएगा, उसी जिला में रहकर नौकरी करें। इसपर पिछले दिनों शिक्षा विभाग और बीपीएससी की बैठक में विचार-विमर्श किया गया है। फिलहाल कुछ अन्य संशोधनों पर मंथन चल रहा है। शिक्षा विभाग से बदलाव को लेकर अंतिम सहमति मिलने के बाद ही आयोग की ओर से विज्ञापन जारी किए जाने की संभावना है। उम्मीद है कि अप्रैल में विज्ञापन जारी हो जाएगा।
बिहार लोक सेवा आयोग को मिला वैकेंसी का ब्योरा
चौथे चरण में 46,595 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित रिक्तियों का ब्योरा बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को प्राप्त हो चुका है। जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक रिक्तियां शिक्षा विभाग में है। कक्षा एक से 12वीं तक के लिए शिक्षा विभाग में कुल 45000 पद खाली हैं। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग, अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को मिलाकर करीब 1,559 रिक्तियां शामिल की गई हैं। आयोग के कैलेंडर के अनुसार इसकी परीक्षा 22 से 27 सितंबर के बीच होगी। रिजल्ट नवम्बर में संभावित है।
टीआरई-4 के लिए अभ्यर्थियों ने मार्च निकाला, नारेबाजी की
टीआरई-4 का विज्ञापन जल्द जारी करने की मांग के लिए बुधवार को शिक्षक अभ्यर्थियों ने मार्च निकाला। बिहार स्टूडेंट यूनियन के आह्वान पर यह मार्च पटना कॉलेज से शुरू हुआ। इसमें हजारों अभ्यर्थी शामिल हुए। यह मार्च गांधी चौक, मुसल्लहपुर हाट, भिखना पहाड़ी, नया टोला, मछुआटोली, बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान के जेपी गोलंबर पहुंचा। जेपी गोलंबर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर अभ्यर्थियों को रोक दिया। वहां अभ्यर्थी प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। एक घंटे के प्रयास के बाद छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बीपीएससी के सचिव और परीक्षा नियंत्रक से मिलवाया गया। अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि अधियाचना और विज्ञापन को लेकर 20 मार्च को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक होगी। उसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना भेजते ही मार्च के अंत तक विज्ञापन जारी होगा।
छात्र नेता दिलीप कुमार ने बताया कि बीपीएससी टीआरई-4 का विज्ञापन नहीं आने से लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों को निराशा हुई है। अभ्यर्थी दो वर्ष से वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं। चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान भी कहा गया कि टीआरई-4 का विज्ञापन जल्द जारी होगा। बीपीएससी ने फरवरी द्वितीय सप्ताह में नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया था कि अधियाचना मिल चुकी है और शीघ्र ही टीआरई 4 का विज्ञापन जारी किया जाएगा। लेकिन अब तक वैकेंसी नहीं आई है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


