खुशखबरी, बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती में 932 वैकेंसी बढ़ीं, कहां कितने पदों का इजाफा

लाइव हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
Follow us on Google News
share

BPSC TRE 4.0 के तहत रिक्तियों में बढ़ोतरी की है। नये संशोधन के तहत माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय अध्यापक के 493 पद एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 439 रिक्त पदों को सम्मिलित किया गया है।

BPSC TRE
बीपीएससी टीआरई

बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने चतुर्थ चरण के विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के तहत रिक्तियों में बढ़ोतरी की है। शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए पूर्व में प्रकाशित विज्ञापन में संशोधन करते हुए आयोग ने अतिरिक्त पदों को शामिल किया है। नये संशोधन के तहत माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय अध्यापक के 493 पद एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 439 रिक्त पदों को सम्मिलित किया गया है। कुल 932 पदों की बढ़ोतरी की गई है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी शुद्धि-पत्र में कहा गया है कि इससे संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है।

नोटिस में कहा गया है, 'वर्ग 9 से 10 के विद्यालय अध्यापक के लिए बांग्ला, ललितकला, नृत्य, मैथिली, विशेष विद्यालय अध्यापक, अरबी, फारसी एवं संगीत वर्ग 11 से 12 के विद्यालय अध्यापक के लिए बांग्ला, भोजपुरी, मगही, मैथिली, पाली, प्राकृत, अरबी और फारसी विषय) के आलोक में माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालय अध्यापक के कुल 493 पदों एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालय अध्यापक के कुल 439 रिक्त पदों को सम्मिलित करते हुए कुल रिक्त पदों की संख्या-33,320 हो गई है।

नोटिस में आगे कहा गया है, 'CTET अभ्यर्थियों के लिए BTET, 2017 के लिए लागू प्रावधानानुसार सामान्य कोटि के अभ्यर्थी को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य कोटि की महिला उम्मीदवारों को 55 प्रतिशत अंक एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति तथा निःशक्त कोटि के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के आधार पर उत्तीर्ण माना जायेगा। STET पेपर 1 और एसटीईटी पेपर 2 अर्हताधारी

अभ्यर्थियों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा कराई गई माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में तय पासिंग मार्क्स मान्य होगा। राज्य के बाहर के सभी महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित न्यूनतम अंक सामान्य कोटि के अभ्यर्थियों के रूप में की जायेगी।'

26 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

इस भर्ती के लिए शुल्क का भुगतान भी 25 सितंबर से 25 अक्टूबर तक होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर है। चयन सिंगल रिटन एग्जाम से होगा। निगेटिव मार्किंग होगी इसलिए तुक्के नहीं चलेंगे। 1/3 की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

दिखेगा पांचवा विक्ल्प

पहले जहां ओएमआर शीट पर चार विकल्प दिखते थे, वहीं अब पांचवा विकल्प भी नजर आएगा। सवाल छोड़ने पर अगर इस पांचवें गोले को नहीं भरा तो नंबर कट जाएंगे। इस विकल्प पर टिक नहीं करने वाले अभ्यर्थियों का 1/3 नंबर काट दिया जाएगा। यानी हर उस सवाल पर नेगेटिव मार्किंग लगेगी, जिसमें कोई ऑप्शन टिक नहीं हुआ है।

किन पदों और स्तरों पर होगी बहाली?

BPSC TRE 4.0 के तहत प्राथमिक (कक्षा 1–5), मध्य (कक्षा 6–8), माध्यमिक (कक्षा 9–10), उच्च माध्यमिक (कक्षा 11–12), स्पेशल टीचर्स और हेडमास्टर के पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

योग्यता के नियम

शिक्षा विभाग, एसटी एससी कल्याण विभाग के स्कूल शिक्षकों कक्षा एक से 5 के लिए सीटीईटी पेपर-1 या बीटीईटी पेपर-1 पास हो।

मध्य विद्यालय कक्षा छह से 8 के लिए सीटीईटी पेपर-2 या बीटीईटी पेपर-2 पास हो।

माध्यमिक विद्यालय कक्षा 9वीं से 10वीं व कक्षा 6 से 10 तक (एससी, एसटी विभाग के लिए) के अध्यापकों व विशेष विद्यालय अध्यापकों (9वीं 10वीं) के लिए एसटीईटी पेपर- 1 पास हो।

कक्षा 11वीं 12वीं के लिए एसटीईटी पेपर-2 पास हो।

आयु सीमा

अधिकतम आयु सीमा - 37 वर्ष।

पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष व महिला) व अनारक्षित महिला 40 वर्ष एससी, एसटी (पुरुष व महिला) 42 वर्ष।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़खुशखबरी, बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती में 932 वैकेंसी बढ़ीं,कहां कितने पदों का इजाफा