BPSC TRE 4 Vacancy : खुशखबरी, फिर बढ़ी चौथी बिहार शिक्षक भर्ती की वैकेंसी, कहां कितना इजाफा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती में 111 पद और बढ़ गए हैं। अब इस भर्ती के माध्यम से कुल 33385 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी। बढ़ाये गये 111 पदों पर कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए संगीत शिक्षकों की भर्ती की जायेगी।

BPSC TRE
exam

बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती में 111 पद और बढ़ गए हैं। अब इस भर्ती के माध्यम से कुल 33385 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी। बढ़ाये गये 111 पदों पर कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए संगीत शिक्षकों की भर्ती की जायेगी। शुरुआती वैकेंसी की तुलना में अब तक 997 पदों की बढ़ोतरी हो चुकी है। टीआरई-4 की वैकेंसी जारी होने के बाद दूसरी बार पदों की संख्या में बढ़ोतरी की गयी है। सबसे पहले 32388 पदों पर नियुक्ति की घोषणा की गयी थी। इससे बाद 24 अगस्त को 886 पद बढ़ाये गये थे। इन पदों में बांग्ला, ललित कला, नृत्य, मैथिली, अरबी, फारसी, विशेष विद्यालय, पाली, प्राकृत, भोजपुरी, मगही और कृषि विषयों के पद शामिल किये गये थे। इसके बाद शिक्षकों के पदों की संख्या 33274 हो गयी थी।

बीपीएससी की ओर से टीआरई-4 की प्रारंभिक वैकेंसी 18 अगस्त को जारी की गयी थी। उस समय कुल 32388 पदों पर भर्ती की घोषणा की गयी थी। बाद में विभिन्न विषयों में रिक्तियां जुड़ने के साथ पदों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

संशोधित विज्ञापन अगले सप्ताह

आंदोलन कर रहे छात्रों और सरकार के बीच प्रमुख मांगों पर सहमति के बाद बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) टीआरई-4 का संशोधित विज्ञापन सोमवार से मंगलवार तक जारी कर सकता है। पूर्व में जारी विज्ञापन के अनुसार एक सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होनी थी।

आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर थी। सरकार ने अब एकल परीक्षा कराने पर सहमति दे दी है। निगेटिव मार्किंग भी हटाई जाएगी। शिक्षा विभाग के स्तर पर लिए गए फैसले के बाद अब आयोग को पत्र भेजा जाएगा। इसके आधार पर विज्ञापन में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। एकल परीक्षा, निगेटिव मार्किंग हटाने और पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर छात्रों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं सीटों की संख्या बढ़ने से भी छात्रों को फायदा होगा।

बीएड समेत शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को टीआरई-4 में शामिल होने का अवसर देने की मांग भी सरकार के सामने रखी गई है। बुधवार को बीएड के छात्रों ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। विद्यार्थियों ने कहा कि वर्ष 2024-26 सत्र के अभ्यर्थियों को भी परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाए।

यदि सरकार इस मांग को स्वीकार करती है तो आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई जा सकती है, ताकि नए पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का पर्याप्त समय मिल सके

बीएसएससी का परीक्षा कैलेंडर भी जल्द जारी होगा

बीएसएससी का परीक्षा कैलेंडर भी एक सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। इससे लंबे समय से लंबित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। राज्य में बीपीएससी और बीएसएससी समेत कई भर्ती परीक्षाओं के लंबित रहने से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रभावित हैं। अनुमान के अनुसार करीब 50 लाख छात्र और अभ्यर्थी विभिन्न परीक्षाओं के आयोजन का इंतजार कर रहे हैं।

छात्रों का कहना है कि लंबे समय तक परीक्षा नहीं होने से उनकी उम्र बढ़ रही है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं पर आर्थिक और मानसिक दबाव भी बढ़ रहा है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़फिर बढ़ी चौथी बिहार शिक्षक भर्ती की वैकेंसी, कहां कितना इजाफा