BPSC का ऐलान, TRE 4 का विज्ञापन 19 या 20 को, होंगे 2 बड़े बदलाव, 46882 वैकेंसी, कहां कितने पद, आवेदन कब से

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share

BPSC TRE 4 Vacancy Notification Form dates : बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के मुताबिक चौथे चरण की बिहार शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन 19 या 20 अप्रैल को जारी होगा। आवेदन 25 या 26 अप्रैल से लिए जाएंगे। रिक्त 46,882 पदों पर बहाली होगी।

BPSC का ऐलान, TRE 4 का विज्ञापन 19 या 20 को, होंगे 2 बड़े बदलाव, 46882 वैकेंसी, कहां कितने पद, आवेदन कब से

BPSC TRE 4 Vacancy 2026 Notification Online Application Form dates OUT : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने चौथे चरण (टीआरआई- 4.0) को लेकर पहली बार आधिकारिक जानकारी दी है। बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के मुताबिक चौथे चरण की बिहार शिक्षक भर्ती की अधिसूचना 19 या 20 अप्रैल को जारी की जाएगी। इस चरण में राज्य भर में शिक्षकों के रिक्त 46,882 पदों पर बहाली होगी। आयोग के आधिकारिक वक्तव्य के बाद बहाली को लेकर अभ्यर्थियों के बीच लंबे समय से चली आ रही उहापोह की स्थिति समाप्त हो गई है। अभ्यर्थियों को पहले ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी, फिर आवेदन का लिंक खुलेगा।

बीपीएससी टीआरई 4 के आवेदन 25 या 26 अप्रैल से

बीपीएससी के मुताबिक आवेदन की प्रक्रिया 25 या 26 अप्रैल से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। बीपीएससी ने आवेदन से जुड़ी सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। इसके लिए पोर्टल को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि अभ्यर्थियों को आवेदन में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े। गौर हो कि चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति का बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि रिकॉर्ड संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करेंगे।

बीपीएससी टीआरई 4 में कहां कहां पद

परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक, शिक्षकों के रिक्त 46,882 पदों में शिक्षा विभाग के अलावा अल्पसंख्यक कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग की रिक्तियां भी शामिल हैं। इसमें अल्पसंख्यक कल्याण और अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के स्कूलों में प्राचार्य का पद भी शामिल है। इस बार भर्ती प्रक्रिया को पहले की तुलना में अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया है। परीक्षा की तिथि में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा और यह अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही आयोजित होगी। सरकार और आयोग समयबद्ध तरीके से पूरी प्रक्रिया संपन्न कराने में जुटी है। पिछले चरणों में सामने आई चुनौतियों को देखते हुए इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। विभागीय स्तर पर परीक्षा केंद्रों की तैयारी, प्रश्नपत्र की सुरक्षा व्यवस्था तथा मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर भी विशेष रणनीति बनाई जा रही है।

इस बार 38 जिलों का विकल्प चुनना होगा, 22 से 27 सितंबर तक

आयोग के मुताबिक इस बार अभ्यर्थियों को 38 जिलों का विकल्प चुनना होगा। अगर अभ्यर्थी विकल्प नहीं देंगे तो उनका चयन नहीं होगा। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा इसी साल 22 से 27 सितंबर तक संभावित है। आयोग विज्ञापन के वक्त ही अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी करेगा। चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थी लगातार आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने पिछले दिनों पटना में धरना-प्रदर्शन भी किया था। मांग थी कि यथाशीघ्र वैकेंसी जारी किया जाये।

दो बड़े बदलाव

1- इस बार फॉर्म भरने के समय ही 38 जिलों की चॉइस भरनी होगी। यह बेहद अहम होगा। मान लीजिए अगर आपने 30 ही जिलों की चॉइस भरी है, वर्ग 6-8 के लिए आवेदन किया है, और रैंक के हिसाब से आपको 32वें जिले में मिल रहा है तो आपका नहीं होगा क्योंकि आपने 30 ही जिले भरे हैं। यह बिल्कुल बीपीएससी कंबाइंड की तरह है।

2- आयोग ने कहा, 'इस बार पहले आवेदन की फीस ली जाएगी, इसके बाद ही फॉर्म भरने का लिंक खुलेगा। पहले फीस में दिक्कत होती थी। अभ्यर्थी फीस भर देते थे, लेकिन हमारे एंड पर फीस नहीं दिखती थी। अब यह दिक्कत नहीं आएगी।'

कहां कितनी वैकेंसी

शिक्षा विभाग

पहली से 5वीं कक्षा 10,778

छठी से आठवीं कक्षा 8,583

माध्यमिक (वर्ग 9-10) 9082

उच्च माध्यमिक (11-12) 16,774

एससी-एसटी कल्याण विभाग

पहली से 5वीं कक्षा 239

छठी से 10वीं कक्षा 316

वर्ग 11वीं से 12वीं 489

प्रधानाध्यापक 14

परीक्षा पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण

प्रारंभिक शिक्षक 63

माध्यमिक शिक्षक (टीजीटी) 98

उच्च माध्यमिक शिक्षक (पीजीटी) 189

प्रधानाध्यापक 09

अल्पसंख्यक विभाग में रिक्तियां

माध्यमिक वर्ग नौवीं से 10वीं - 98

उच्च माध्यमिक 11वीं से 12वीं - 180

प्रधानाध्यापक - 09

अभ्यर्थियों को अफवाह से बचने की सलाह

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे बीपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और किसी भी अफवाह से बचें। अधिसूचना जारी होते ही पात्रता, पदों की संख्या, आवेदन शुल्क तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।