BPSC TRE 4 : बिहार टीआरई 4 में होगी 407 कम्प्यूटर शिक्षकों की भर्ती, STET में EWS आरक्षण पर भी सरकार ने दिया जवाब

Feb 25, 2026 06:04 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share

बीपीएससी टीआरई 4 में 45 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली होगी। इसमें से 407 कम्प्यूटर शिक्षक होंगे। मंगलवार को इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता के अल्पसूचित प्रश्न के जवाब में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधानसभा में सदन को यह जानकारी दी।

BPSC TRE 4 : बिहार टीआरई 4 में होगी 407 कम्प्यूटर शिक्षकों की भर्ती, STET में EWS आरक्षण पर भी सरकार ने दिया जवाब

बीपीएससी टीआरई 4 में 45 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली होगी। इसमें से 407 कम्प्यूटर शिक्षक होंगे। मंगलवार को इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता के अल्पसूचित प्रश्न के जवाब में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधानसभा में सदन को यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि अब तक 8553 कम्प्यूटर शिक्षकों की बहाली हो चुकी है। टीआरई-4 में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के शिक्षकों को बहाल करने की प्राथमिकता तय की गई है। प्रश्नकर्ता के पूरक प्रश्न पर मंत्री ने कहा कि शिक्षकों की पोस्टिंग डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी कर रही है। जिलों को निर्देश दिया जाएगा कि वे छात्र-शिक्षक अनुपात को सही कर लें, ताकि किसी एक स्कूल में कम तो दूसरे में अधिक शिक्षक न हों।

अजय कुमार के अल्पसूचित प्रश्न पर मंत्री ने कहा कि बिहार के स्कूलों में आपदा की पढ़ाई होती है। एक अध्याय है। यूजीसी की गाइडलाइन के मुताबिक कॉलेजों में आपदा से संबंधित विषयों के पठन-पाठन के लिए सरकार की ओर से सुझाव और आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। कोमल सिंह के सवाल पर मंत्री ने कहा कि स्कूलों में सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीन और भस्मक लगाने के लिए 40 करोड़ जारी किये गये हैं। दो महीने के भीतर अधिकतर स्कूलों में इसे लगा दिया जाएगा। मिथिलेश तिवारी के सवाल पर कहा कि सवर्ण समुदाय के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को नौकरी में 10 फीसदी का आरक्षण दिया जा रहा है। एसटीईटी परीक्षा में छूट को लेकर हाईकोर्ट के निर्देश का अध्ययन कर उस पर अमल किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में EWS के लिए 10 फीसदी आरक्षण का प्रावधान पहले से लागू है।

छूटे हुए प्रखंडों को शामिल किया जाएगा

कोमल सिंह के एक प्रश्न पर मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की योजना है। जो प्रखंड छूट गए हैं, उसे शामिल किया जाएगा। प्रमोद सिन्हा के सवाल पर बोले, राशि की उपलब्धता के आधार पर रक्सौल में पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की दिशा में कार्रवाई होगी। मो. सरवर आलम के तारांकित प्रश्न पर कहा कि किशनगंज के जिन स्कूलों में चहारदीवारी नहीं है, अगले वित्तीय वर्ष में चरणवार तरीके से उनकी घेराबंदी कराई जाएगी।

चौथी बिहार शिक्षक भर्ती में होंगे 3 बड़े बदलाव, आवेदन से पहले होंगे रजिस्ट्रेशन

बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर से 27 सितंबर तक होगा। चौथे चरण में 46 हजार 595 शिक्षकों की भर्ती होगी। यह भर्ती पहली से 12वीं कक्षा तक के लिए होगी। आयोग के अधिकारियों के मुताबिक होली के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभी आयोग को कई परीक्षाओं का आयोजन करना है, जिसकी वजह से टीआरई फोर की तिथि में अंतराल रखा गया है। अभ्यर्थियों के लिए आवेदन से पहले रजिस्ट्रेशन का पोर्टल खुलेगा। छात्र पहले पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करेंगे। इसके बाद आयोग मार्च में आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेगा। बीती परीक्षाओं की तरह ही आठ से 10 लाख के बीच अभ्यर्थियों के भाग लेने की संभावना है।

कक्षा और पद

कक्षा 1 से 5वीं- 10500

कक्षा 6 से 8वीं- 9500

कक्षा 9वीं से 10वीं- 12000

कक्षा 11वीं से 12वीं-13000

क्या होंगे 3 बड़े बदलाव

1. बिहार शिक्षक भर्ती (TRE 4.0) में इस बार डोमिसाइल नीति लागू होगी। इस बार कुल रिक्तियों में से 85 फीसदी सीटें बिहार के मूल निवासियों के लिए आरक्षित रहेंगी। शेष 15 फीसदी सीटों पर ही अन्य राज्यों के अभ्यर्थी दावेदारी कर सकेंगे।

2. TRE-4 भर्ती में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इसका लाभ बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा।

3. इस बार एक अभ्यर्थी का केवल एक ही रिजल्ट जारी होगा। पहले अलग-अलग कक्षाओं के लिए एक ही अभ्यर्थी के कई रिजल्ट आते थे।

फिलहाल बिहार में करीब 6 लाख शिक्षक कार्यरत हैं। पिछले दो वर्षों में TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के तहत लगभग 2.27 लाख शिक्षकों की भर्ती की गई है। इसके अलावा करीब 3 लाख नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा पास कर राज्यकर्मी बन चुके हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board 10th Result 2026 Live , RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live, Board Results 2026 , Bihar Board Result 2026 , CBSE Board Result 2026 , UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।