BPSC TRE 4 Vacancy: किस कक्षा और विषय में कितने पद, कैसे बनेगी मेरिट, समझें 32388 बिहार शिक्षक भर्ती का पैटर्न

लाइव हिन्दुस्तान, पटना, वरीय संवाददाता
Follow us on Google News
share

BPSC TRE 4 Vacancy: बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में कई बदलाव किये हैं। पहली बार टीआरई-4.0 की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान लागू किया गया है।

BPSC TRE
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में कई बदलाव किये हैं। पहली बार टीआरई-4.0 की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान लागू किया गया है। अब तक की परीक्षाओं में निगेटिव मार्किंग नहीं थी। परीक्षा 150 अंकों की वस्तुनिष्ट होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटने का प्रावधान होगा। शिक्षक भर्ती में पहली बार जवाब के लिए पांच विकल्प होगा। वस्तुनिष्ठ सवालों के जवाब को पांचवां विकल्प ‘ई’ होगा। उत्तर नहीं देने पर इसका चयन करना होगा।

न्यूनतम अर्हतांक भी तय

प्रारंभिक परीक्षा सामान्य अध्ययन विषय की होगी, जिसके सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य विज्ञान, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं, इतिहास, सामान्य भूगोल एवं मानसिक योग्यता वाले सवाल होंगे। पीटी में सामान्य श्रेणी के लिए 40%, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34% तथा एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला के लिए 32% न्यूनतम अर्हता अंक लाना अनिवार्य होगा। महिलाओं के लिए 35% क्षैतिज आरक्षण एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए देय 04% क्षैतिज आरक्षण सहित निर्धारित न्यूनतम अर्हतांक 32% मात्र बिहार राज्य के मूल निवासी अभ्यर्थियों को ही देय होगा। पीटी के प्राप्तांक व अधिमानता में प्राप्त अंक के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए चुने जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या कुल रिक्तियों की ढाई से दस गुनी होगी। पीटी, मेंस के लिए निर्धारित न्यूनतम अर्हतांक प्राप्त करने के बाद ही दोनों चरणों में अधिमानता का अंक जोड़ा जाएगा। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि टीआरई-4 से शिक्षकों की नियुक्ति से स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता और बेहतर होगी व विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के सरकार के प्रयासों को और गति मिलेगी।

मेन्स की मुख्य बातें

● 150 अंकों की परीक्षा होगी। पहली से पांचवी कक्षा में 30 अंक भाषा में लाना अनिवार्य होगा।

● छठी से आठवीं में तीन भाग होगा। पहले पेपर में भाषा में 30 अंक लाना अनिवार्य होगा। भाग दो 40 अंक और भाग तीन 80 अंकों का होगा।

● माध्यमिक विद्यालय में तीन भाग होगा। पहला पेपर भाषा को होगा। इसमें 150 में 30 अंक लाना होगा। दूसरा पेपर 40 अंकों का सामान्य अध्ययन और 80 अंकों का विषय से परीक्षा होगी

● उच्च माध्यमिक विद्यालय में तीन भाग होगा। पहला पेपर भाषा का होगा। इसमें 150 में 30 अंक लाना होगा। दूसरा पेपर 40 अंकों का सामान्य अध्ययन और 80 अंकों का विषय से परीक्षा होगी।

बिहार शिक्षक भर्ती में कहां कितने पद

1. प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5): कुल पद 3,847

सामान्य: 3,065

उर्दू: 757

बांग्ला: 25

2. मध्य विद्यालय (कक्षा 6 से 8): कुल पद 8,563

विज्ञान एवं गणित: 2,188

संस्कृत: 1,225

सामाजिक विज्ञान: 1,190

हिंदी: 1,096

उर्दू: 935

अंग्रेजी: 929

3. माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9 से 10): कुल पद 3,877

सामाजिक विज्ञान: 756

अंग्रेजी: 696

उर्दू: 660

गणित: 570

विज्ञान: 463

हिंदी: 361

संस्कृत: 322

शारीरिक शिक्षा: 47

संगीत: 02

4. उच्च माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 11 से 12): कुल पद 16,101

रसायनशास्त्र: 3,811

मनोविज्ञान: 1,775

भौतिकी: 1,758

अंग्रेजी: 1,358

वनस्पति: 1,176

उर्दू: 970

संस्कृत: 746

हिंदी: 739

संगीत: 736

इतिहास: 696

गणित: 657

जंतु विज्ञान: 449

गृह विज्ञान: 418

कंप्यूटर: 407

राजनीति: 267

अर्थशास्त्र: 138

सभी स्तरों को मिलाकर कुल रिक्त पदों की संख्या 32,388 है।

ऐसे बनेगी मेरिट लिस्ट

- वर्ग 1 से 5 तक के अध्यापक के लिए

मुख्य परीक्षा के प्राप्तांक (भाग–II) के आधार पर आयोग सफल अभ्यर्थियों की औपबंधिक मेधा सूची तैयार करेगा। भाग–II (सामान्य अध्ययन) के प्राप्तांक समान होने की स्थिति में भाषा (अर्हता) (भाग–I) विषय के प्राप्तांक के अनुसार मेधा–क्रम तय होगा। भाषा (अर्हता) (भाग–I) विषय में भी प्राप्तांक समान होने की स्थिति में उम्र व उम्र समान होने पर देवनागरी लिपि में वर्णमाला के अनुसार नाम वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जायेगी।

- 6 से 8, 9 से 10, एवं 11 से 12 के अध्यापक के लिए

मुख्य परीक्षा के कुल प्राप्तांक (भाग–II एवं III) के आधार पर आयोग सफल अभ्यर्थियों की औपबंधिक मेधा सूची तैयार करेगा। कुल प्राप्तांक (भाग–II एवं III) समान होने की स्थिति में चयनित विषय (भाग–III) का प्राप्तांक व चयनित विषय में समान अंक होने की स्थिति में भाषा (अर्हता) (भाग–I) विषय के प्राप्तांक के अनुसार मेधा–क्रम निर्धारित होगा। भाषा (अर्हता) (भाग–I) विषय में भी प्राप्तांक समान होने की स्थिति में उम्र तथा उम्र में समानता होने पर देवनागरी लिपि में वर्णमाला के अनुसार नाम वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जायेगी।

दोनों परीक्षाओं की होगी भूमिका

पहली बार अभ्यर्थियों को पीटी और मेंस से गुजरना होगा। चयन प्रक्रिया में दोनों परीक्षाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आयोग के विज्ञापन में इसका जिक्र है। इससे पहले शिक्षक भर्ती के तीन चरणों में एक ही परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों चयन हुआ था। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों से मुख्य परीक्षा के लिए अलग से आवेदन लिये जाएंगे। सभी पदों के लिए न्यूनतम उम्र सीमा की गणना एक अगस्त, 2026 तथा अधिकतम उम्र सीमा की गणना एक अगस्त, 2024 को आधार मानकर की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आरक्षण का लाभ बिहार के निवासी को ही मिलेगा। शिक्षक भर्ती परीक्षा में पहली बार गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान किया गया है।

प्री परीक्षा कैसी होगी

प्री परीक्षा कुल दो घंटे की होगी और इसमें 150 सवाल वस्तुनिष्ठ प्रकृति के बहुविकल्पीय पूछे जाएंगे, जो प्रत्येक एक-एक अंक के होंगे। पीटी में गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब के लिए एक तिहाई निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। इस बार विकल्प ‘ई’ का भी प्रावधान किया गया है। जो अभ्यर्थी कोई उत्तर नहीं देना चाहते हैं, वे यह विकल्प चुन सकते हैं।

मेन्स परीक्षा कैसी होगी

मेन्स वही शामिल होंगे, जो पीटी में न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करेंगे। सभी पदों के लिए ली जाने वाली मुख्य परीक्षा वस्तुनिष्ठ एवं बहु विकल्पीय होगी। इसमें 150 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। मुख्य परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) में नकारात्मक अंकन का प्रावधान किया गया है। प्रत्येक अनुत्तरित प्रश्न पर नकारात्मक अंकन करते हुए एक तिहाई अंक की कटौती होगी। साक्षात्कार नहीं होगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़कहां कितने पद, चयन कैसे, समझें 32388 बिहार शिक्षक भर्ती का पैटर्न