BPSC TRE 4 Vacancy : पूर्व के फॉर्मेट में होगा बदलाव, 46000 बिहार शिक्षक भर्ती विज्ञापन इसी माह
BPSC TRE 4 Vacancy : चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति का विज्ञापन मार्च के अंत तक जारी होगा। पूर्व के फॉर्मेट में कुछ बदलाव होगा। इस चरण में 46,595 पदों पर बहाली होनी है।

BPSC TRE 4 Vacancy : चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति का विज्ञापन मार्च के अंत तक जारी होगा। पूर्व के फॉर्मेट में कुछ बदलाव होगा। इस चरण में 46,595 पदों पर बहाली होनी है। इस बाबत आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने खबर प्रकाशित की थी, जिस पर मुहर लगी। बीपीएससी के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग से जो भी बदलाव किये जाने थे, उसका प्रस्ताव मिल गया है। इस बार रिक्तियां जिलावार निकाली जाएंगी। आवेदन में अभ्यर्थियों को तीन नहीं, बल्कि इसबार 38 जिलों का विकल्प भरने का मौका दिया जाएगा। जो जिले का विकल्प नहीं चुनेंगे, उनका चयन किसी भी जिले के लिए नहीं होगा।
अल्फावेट वाले सिस्टम को हटाने की तैयारी
रिजल्ट की मेधा सूची के अनुसार जिला अवांटित होगा। इसमें आरक्षण रोस्टर का भी पालन होगा। जिस जिले में जितनी रिक्तियां होंगी, उसी के अनुरूप मेधा सूची में चयन होगा। टीआरई- 4 में अल्फावेट वाले सिस्टम को हटाने की तैयारी है ताकि बाद में ट्रांसफर जैसी समस्याएं कम से कम आए।
कक्षा और पद
कक्षा 1 से 5वीं- 10500
कक्षा 6 से 8वीं- 9500
कक्षा 9वीं से 10वीं- 12000
कक्षा 11वीं से 12वीं-13000
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने सभी शैक्षणिक और आरक्षित श्रेणी के डॉक्यूमेंट तैयार रखें। इस बहाली से राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। यह भर्ती उन लाखों युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो बिहार की शिक्षा व्यवस्था का हिस्सा बनकर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं।
क्या होंगे अन्य बड़े बदलाव
1. बिहार शिक्षक भर्ती (TRE 4.0) में इस बार डोमिसाइल नीति लागू होगी। इस बार कुल रिक्तियों में से 85 फीसदी सीटें बिहार के मूल निवासियों के लिए आरक्षित रहेंगी। शेष 15 फीसदी सीटों पर ही अन्य राज्यों के अभ्यर्थी दावेदारी कर सकेंगे।
2. TRE-4 भर्ती में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इसका लाभ बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा।
3. इस बार एक अभ्यर्थी का केवल एक ही रिजल्ट जारी होगा। पहले अलग-अलग कक्षाओं के लिए एक ही अभ्यर्थी के कई रिजल्ट आते थे।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


