BPSC TRE 4 : खुशखबरी, चौथी बिहार शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन आज, 32834 वैकेंसी, देखें विषयवार पद

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

BPSC TRE 4.0 Notification : बिहार लोक सेवा आयोग आज 18 अगस्त शाम तक चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर देगा। विज्ञापन की तैयारी पूरी कर ली गई है। आज शाम तक 32834 शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

BPSC TRE 4 Vacancy
बीपीएससी टीआरई परीक्षा

BPSC TRE 4.0 Notification : बिहार में चौथी शिक्षक भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग आज 18 अगस्त शाम तक चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर देगा। सूत्रों के मुताबिक शिक्षा विभाग की ओर से प्राप्त अधियाचना पर सारा काम फाइनल हो चुका है। विज्ञापन की तैयारी पूरी कर ली गई है। आज शाम तक 32834 शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। इस भर्ती में सर्वाधिक 16,101 पद 11वीं और 12वीं कक्षा के शिक्षकों के लिए होंगे। इसके अलावा प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर भी बड़ी संख्या में रिक्तियां निकाली गई हैं।

आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर से संभव

टीआरई 4 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हो सकती है। अभ्यर्थियों को 30 सितंबर तक फॉर्म भरने का मौका मिल सकता है। खास बात यह है कि STET 2026 अपीयरिंग अभ्यर्थी भी TRE 4 के लिए आवेदन कर सकेंगे। ऐसे अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में STET फॉर्म आईडी भरना अनिवार्य होगा।

गौरतलब है कि टीआरई 4 समेत कई भर्तियों की मांग को लेकर छात्र संगठन ने आज से आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया। आज सुबह ही छात्र नेताओं ने अनशन और आंदोलन का ऐलान किया था।

BPSC TRE 4 में किस कक्षा के शिक्षकों के कितने पद

कक्षा 1 से 5 तक : 3847 पद

कक्षा 6 से 8 तक : 8563 पद

कक्षा 9 से 10 तक : 3877 पद

कक्षा 11 से 12 तक : 16101 पद

11वीं-12वीं के लिए विषयवार रिक्तियां

1.रसायन- 3695

2.भौतिक- 1758

3.अंग्रेजी- 1321

4.वनस्पति विज्ञान- 1078

5.मनोविज्ञान- 1030

6.उर्दू- 877

7.संस्कृत- 746

8.हिंदी- 739

9.संगीत- 736

10.राजनीति शास्त्र- 665

11.गणित- 657

12.इतिहास- 608

13.जंतु विज्ञान- 449

14.गृह विज्ञान- 418

15.कंप्यूटर विज्ञान- 407

16.समाजशास्त्र- 266

17.भूगोल- 176

18.अर्थशास्त्र- 138

19.व्यवसायिक अध्ययन- 133

20.दर्शनशास्त्र- 80

21.लेखाशास्त्र- 66

22.उद्यमशीलता- 58

नौवीं से 10वीं में विषयवार रिक्तियों की संख्या

सामाजिक विज्ञान- 756

अंग्रेजी- 696

उर्दू- 660

गणित- 570

विज्ञान- 463

हिंदी- 361

संस्कृत- 322

शारीरिक शिक्षा- 47

संगीत- 2

कुल- 3877

छठी से आठवीं में

विषय: रिक्तियां

विज्ञान व गणित- 2188

अंग्रेजी- 1929

संस्कृत- 1225

सामाजिक विज्ञान- 1190

हिंदी- 1096

उर्दू- 935

कुल - 8563

कक्षा 1 से 5 तक

सामान्य विषय- 3065

उर्दू- 757

बांग्ला- 25

कुल- 3847

छठी से आठवीं में सबसे अधिक विज्ञान व गणित में रिक्तियां

छठी से आठवीं में सबसे अधिक सीटें विज्ञान एवं गणित में 2188 और अंग्रेजी में 1929 है. संस्कृत में 1225 और सामाजिक विज्ञान में 1190 है।

पुरानी और नयी संशोधित सीटें

कक्षा- पहले प्रस्तावित नयी संशोधित अंतर

नौवीं से 10वीं- 9083 3877 5206

11वीं से 12वीं- 16774 16101 673

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बीपीएससी टीआरई 4.0 का नोटिफिकेशन आज होगा जारी, निकलेंगी 32834 वैकेंसी