Hindi Newsकरियर न्यूज़BPSC TRE 4: Bihar teacher recruitment fourth phase Education Department asked districts provide teacher vacancies
BPSC TRE 4.0 : चौथे चरण की बिहार बीपीएससी शिक्षक भर्ती ने पकड़ी रफ्तार, दिए यह निर्देश, 7 दिन की मोहलत

BPSC TRE 4.0 : चौथे चरण की बिहार बीपीएससी शिक्षक भर्ती ने पकड़ी रफ्तार, दिए यह निर्देश, 7 दिन की मोहलत

संक्षेप:

BPSC TRE 4.0 : बिहार शिक्षा विभाग ने जिलों से सात दिनों के अंदर शिक्षकों की रिक्ति मांगी है। साथ ही चिंता जताई है कि अभी तक सात जिलों से ही शिक्षकों की रिक्ति रोस्टर क्लियरेंस के साथ मिली है।

Nov 20, 2025 06:13 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार शिक्षा विभाग ने जिलों से सात दिनों के अंदर शिक्षकों की रिक्ति मांगी है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेन्दर ने अध्यापक भर्ती परीक्षा (टीआरई 4) के लिए शिक्षकों की रिक्ति आरक्षण रोस्टर के साथ भेजने के लिए कहा है। विभागीय मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने यह निर्देश दिया। अपर मुख्य सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों से कहा है कि अपने-अपने जिला में जिलाधिकारियों से मिलकर शिक्षकों के रिक्त पदों का आरक्षण रोस्टर क्लियर कराएं। उन्होंने चिंता जताई कि अभी तक सात जिलों से ही शिक्षकों की रिक्ति रोस्टर क्लियरेंस के साथ मिली है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अपर मुख्य सचिव ने प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भी मॉनीटरिंग का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में पाया गया कि अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए अभी तक विद्यालय लिपिक के 964 और विद्यालय परिचारी के 136 यानी कुल 1100 मामले लंबित हैं। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को एक हफ्ते में लंबित मामलों का समाधान कर नियुक्ति पूरी करने का निर्देश दिया। अपर मुख्य सचिव ने वेतन संरक्षण का लाभ के चयनित विशिष्ट शिक्षकों को विद्यालय में योगदान की तिथि से एरियर के भुगतान नवंबर के वेतन के साथ देने को कहा है।

ये भी पढ़ें:जारी हुआ बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स रिजल्ट, bpsc.bihar.gov.in पर करें चेक

मधुबनी, वैशाली और सहरसा के शेष बचे विशिष्ट शिक्षकों को दो दिन में वेतन संरक्षण देने को कहा है। उन्होंने 2022-2023 और 2023-2024 के पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लंबित आवेदनों को 22 नवंबर तक समाधान करने का निर्देश दिया। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप वर्ष 2024-2025 तक के लंबित सभी आवेदनों के निबटारे का भी निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के निदेशक श्याम बिहारी मीणा ने बताया कि बिहार के विशेष अनुरोध पर भारत सरकार ने 30 नवंबर तक पोर्टल खोला है, इसलिए स्कॉलरशिप संबंधी जरूरत इस पोर्टल के माध्यम से पूरी कर लें।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।