BPSC : सम्राट चौधरी के 20000 शिक्षक भर्ती के ऐलान पर भड़के TRE अभ्यर्थी, शिक्षा मंत्री ने PT और मेन्स पर दी अपडेट
सीएम के ऐलान के बाद शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवा भड़क गए हैं। उन्होंने कहा है बीपीएससी ने 46000 शिक्षक भर्ती की सूचना दी थी। शिक्षा विभाग ने भी 46000 शिक्षक भर्ती की अधियाचना भेजी थी। तो अब 20 हजार भर्ती क्यों हो रही।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि राज्य में अगले पांच वर्षों में एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इसके अंतर्गत हर साल कम-से-कम 20 हजार शिक्षकों की बहाली की जाएगी। इसके लिए हर वर्ष जुलाई महीने में नियुक्ति संबंधी विज्ञापन जारी किया जायेगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद तय है कि टीआरई 4 की नियुक्तियां भी जल्द ही शुरू हो जाएंगी। सीएम के इस ऐलान के बाद महीने भर से चौथी बिहार शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवा भड़क गए हैं। उन्होंने कहा है बीपीएससी ने 46000 शिक्षक भर्ती की सूचना दी थी। शिक्षा विभाग ने भी 46000 शिक्षक भर्ती की अधियाचना भेजी थी। तो अब 20 हजार भर्ती क्यों हो रही। वैकेंसी क्यों घट रही है। TRE 4 में कम से कम 46000 सीटों पर भर्ती होना ही चाहिए। कई अभ्यर्थियों ने मांग की अगले साल जुलाई महीने से 20000 पदों पर वेकैंसी जारी करने का आदेश शिक्षा विभाग को देना चाहिए न कि इस बार से।
पीटी और मेन्स पर क्या बोले शिक्षा मंत्री
सीएम के बयान के बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि कम से कम 20 हजार शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जुलाई में जारी होगा। पीटी और मेन्स को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग जल्द ही गाइडलाइंस जारी करेगा। यह एक सप्ताह के अंदर आ जाएगी। इस पर फैसला लेने का अधिकार शिक्षा विभाग को नहीं है। हर साल 20 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। अभ्यर्थी इसकी तैयारी में जुट जाएं। डोमिसाइल पर इंटरनल तैयारी चल रही है।
बताया जा रहा है RTE के मानकों के अनुसार शिक्षक-छात्र अनुपात को संतुलित करने के लिए 'समायोजन' की प्रक्रिया लागू की जाएगी।
शिक्षकों की नियुक्ति उतनी ही जितनी जरूरत
बीपीएससी को पहले 46000 शिक्षकों की भर्ती अधियाचना भेजी गई थी। इस पर उन्होंने कहा कि हम शिक्षकों की नियुक्ति उतनी ही करेंगे, जितनी जरूरत है। टीचरों का रेशनलाइजेशन होगा। टीआरई की न्यूनतम 20 हजार वैकेंसी हर साल जुलाई में जारी होगी। ज्यादा जरूरत होगी तो ज्यादा भर्तियां होंगी। जून के अंत तक ट्रांसफर काम पूरा होगा। बहुत जल्द ही ट्रांसफर नीति आपके सामने होगी। जून में ट्रांसफर पोस्टिंग शुरू हो जाएगी।
क्या क्या बोले अभ्यर्थी -
एक अभ्यर्थी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा -
1.20 लाख सीटों का वादा किया गया था, लेकिन अब 46 हजार सीटों में भी छेड़छाड़ की जा रही है TRE 4 का हर चीज तैयार है तो Notification में देरी क्यों? 20 अप्रैल को पोडकास्ट में वादा किया गया था अब जल्द नोटिफिकेशन जारी करें। बाकी प्रयोग TRE 5 से करें। TRE 4 के साथ छेड़छाड़ मंजूर नहीं।
छात्रों का आरोप है कि सरकार अपने वादों से मुकर रही है, जिसे वे एक 'लॉलीपॉप' या जुमलेबाजी करार दे रहे हैं। अपनी मांगों को मनवाने के लिए छात्र संगठनों ने एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है और सरकार को चेतावनी दी है कि यदि पदों की संख्या नहीं बढ़ाई गई, तो वे 'थाली-बेलन क्रांति 2.0' जैसा बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। छात्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे 46,000 से कम पदों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। यदि सरकार 46,000 पदों की उनकी मांग को नहीं मानती है, तो 30 मई के बाद 'थाली-बेलन क्रांति 2.0' की शुरुआत की जाएगी। छात्रों का कहना है कि वे इतनी चिलचिलाती धूप और गर्मी में आंदोलन करने या बार-बार गिरफ्तारियां देने के पक्ष में बिल्कुल नहीं हैं, लेकिन सरकार की वादाखिलाफी के कारण उन्हें इस क्रांति के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


