BPSC TRE 4.0 Exam Date 2026: बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4.0 की परीक्षा तारीखें घोषित, जानें कब आएगा रिजल्ट

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

BPSC TRE 4.0 Exam Date 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपने रिवाइज्ड वार्षिक परीक्षा कैलेंडर में चौथे चरण की शिक्षक बहाली (TRE 4.0) की महत्वपूर्ण तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

BPSC TRE 4.0 Exam Date 2026: बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4.0 की परीक्षा तारीखें घोषित, जानें कब आएगा रिजल्ट

BPSC TRE 4.0 vacancy 2026 Exam Date: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपने रिवाइज्ड वार्षिक परीक्षा कैलेंडर में चौथे चरण की शिक्षक बहाली (TRE 4.0) की महत्वपूर्ण तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस बार राज्य के सरकारी स्कूलों में 46,595 पदों पर बंपर नियुक्तियां की जानी हैं, जिसके लिए परीक्षा और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल तैयार कर लिया गया है।

BPSC TRE 4.0: परीक्षा और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल

आयोग द्वारा जारी किए गए नए कैलेंडर के अनुसार, चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन सितंबर 2026 में किया जाएगा। परीक्षा की संभावित तारीखें 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 के बीच रखी गई हैं। परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों को ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि आयोग ने नवंबर 2026 में परीक्षा के रिजल्ट घोषित करने का लक्ष्य रखा है।

पदों की डिटेल्स और विभागों की भूमिका

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने आयोग को जो अधियाचना भेजी है, उसके अनुसार कुल रिक्तियों की संख्या 46,595 है।

शिक्षा विभाग: पहली से पांचवीं, छठी से आठवीं, 9वीं से 10वीं और 11वीं से 12वीं तक के विद्यालय अध्यापक।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग: यहां भी प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक (1 से 12वीं) तक के शिक्षकों के साथ-साथ प्रधानाध्यापकों की भी नियुक्ति होगी।

पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग: इस विभाग के अंतर्गत कक्षा 6 से 8, 9 से 10 और 11 से 12 के शिक्षक और प्रधानाध्यापक के पद शामिल हैं।

इन कल्याण विभागों को मिलाकर करीब 1,500 रिक्तियां जोड़ी गई हैं, जिससे कुल बहाली का आंकड़ा 46 हजार तक पहुंच गया है।

कक्षा-वार पदों का विवरण: कहां कितनी भर्ती?

चौथे चरण की बहाली में प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक बड़ी संख्या में पद खाली हैं। पदों का कक्षा-वार विभाजन इस प्रकार है:

प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5): छोटे बच्चों को पढ़ाने के लिए करीब 10,500 पद खाली हैं।

मध्य विद्यालय (कक्षा 6 से 8): छठी से आठवीं कक्षा के लिए लगभग 9,500 शिक्षकों की नियुक्ति होनी है।

माध्यमिक और उच्च माध्यमिक (कक्षा 9 से 12): सबसे बड़ी भर्ती हाई स्कूलों और इंटर कॉलेजों में होगी। नौवीं से बारहवीं कक्षा को मिलाकर करीब 25,000 पद भरे जाएंगे।

बिहार शिक्षक भर्ती (TRE 4.0) में क्या होगा बड़ा बदलाव

बिहार शिक्षक भर्ती (TRE 4.0) में इस बार 'डोमिसाइल नीति' के जरिए एक क्रांतिकारी बदलाव होने जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत, कुल रिक्तियों में से 85 फीसदी सीटें बिहार के मूल निवासियों के लिए आरक्षित रहेंगी। शेष 15 फीसदी सीटों पर ही अन्य राज्यों के अभ्यर्थी या ऐसे स्थानीय छात्र दावेदारी कर सकेंगे, जिन्होंने अपनी मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई बिहार से बाहर रहकर की है।

इस बड़े बदलाव का सबसे अधिक लाभ बिहार के युवाओं को मिलेगा, जिससे उनके शिक्षक बनने की राह आसान होगी। साथ ही, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए महिला अभ्यर्थियों के लिए भी विशेष आरक्षण का प्रावधान है। कक्षा 5 तक (प्राथमिक) की शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, जबकि अन्य श्रेणियों (कक्षा 6-12) में उन्हें 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। यह कदम न केवल स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देगा, बल्कि राज्य की शिक्षा प्रणाली में स्थानीय प्रतिभाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित करेगा।

आवेदन प्रक्रिया और चयन का आधार

माना जा रहा है कि मार्च 2026 में इस भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा और आवेदन की प्रक्रिया भी उसी महीने शुरू हो जाएगी। मार्च महीने में नोटिफिकेशन जारी होते ही ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल खोल दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने सभी शैक्षणिक और आरक्षित श्रेणी के डॉक्यूमेंट तैयार रखें।

चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से लिखित परीक्षा (OMR आधारित) पर निर्भर करेगी। इसमें 150 अंकों का एक प्रश्न पत्र होगा जिसे हल करने के लिए 2.30 घंटे का समय दिया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा और फिर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।