BPSC: बीपीएससी ले सकती है TRE 4 के संबंध में कोई बड़ा फैसला, आयोग ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान, पटना, वरीय संवाददाता
Follow us on Google News
share

BPSC TRE 4 और 70वीं सिविल सेवा परीक्षा पर आयोग आज दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा फैसला सुनाएगा। छात्र आंदोलन के बाद एकल परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग में बदलाव की उम्मीद है।

BPSC TRE 4 and 70th CCE
BPSC TRE 4 और 70वीं सिविल सेवा परीक्षा

बिहार में शिक्षक बहाली और प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण खब है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के चौथे चरण (TRE 4) और 70वीं सिविल सेवा परीक्षा को लेकर आज कोई बहुत बड़ा निर्णय लेने जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयोग ने परीक्षाओं के आयोजन, नियमों और छात्रों की मांगों से जुड़े विषयों पर अपनी स्थिति साफ करने के लिए आज दोपहर 1:30 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रहा है। माना जा रहा है कि इस प्रेस वार्ता में आयोग अभ्यर्थियों के हित में कई राहत भरे ऐलानों की घोषणा कर सकता है।

TRE 4 में परीक्षा पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग पर हो सकता है बदलाव

मिली जानकारी के अनुसार BPSC TRE 4 में एकल परीक्षा और निगेटिव मार्किंग को लेकर कुछ बदलाव की संभावना जाहिर की जा रही है। परीक्षा को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए एकल परीक्षा लागू करने और नेगेटिव मार्किंग के प्रावधानों को हटाने या संशोधित करने की संभावना जताई जा रही है।

यदि आयोग एकल परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग को लेकर कोई राहत भरा कदम उठाता है, तो इससे बिहार के लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी और उनके चयन की प्रक्रिया थोड़ी सरल हो सकेगी।

छात्र आंदोलनों और बिहार बंद का दिखा असर

छात्र संगठनों की ओर से मंगलवार को बिहार बंद का आह्वान किया गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए कुछ निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। बिहार बंद के समर्थन में कई छात्र संगठनों के अलावा राजद ने भी समर्थन का फैसला किया था।

BPSC TRE 4 में 32,388 पदों पर होगी बहाली

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार शिक्षक भर्ती के चौथे चरण यानी TRE-4.0 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 32,388 खाली पदों पर उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर से स्वीकार किए जाएंगे।

किन पदों और स्तरों पर होगी बहाली?

BPSC TRE 4.0 के तहत प्राथमिक (कक्षा 1–5), मध्य (कक्षा 6–8), माध्यमिक (कक्षा 9–10), उच्च माध्यमिक (कक्षा 11–12), स्पेशल टीचर्स और हेडमास्टर के पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

BPSC TRE 4 में किस कक्षा के शिक्षकों के कितने पद

कक्षा 1 से 5 तक : 3847 पद

कक्षा 6 से 8 तक : 8563 पद

कक्षा 9 से 10 तक : 3877 पद

कक्षा 11 से 12 तक : 16101 पद

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़BPSC ले सकती है TRE 4 के संबंध में कोई बड़ा फैसला, बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस