BPSC : अंतिम समय का इंतजार न करें, OTR पहले से रखें तैयार, बीपीएससी ने सभी अभ्यर्थियों के लिए जारी किया अहम नोटिस

Mar 10, 2026 07:05 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

बिहार लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि किसी भी परीक्षा की अंतिम तिथि में आवेदन करने से बचें। निर्धारित तिथि के पहले ही आवेदन करें। आयोग ने अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए महत्वपूर्ण सलाह जारी किए हैं।

BPSC : अंतिम समय का इंतजार न करें, OTR पहले से रखें तैयार, बीपीएससी ने सभी अभ्यर्थियों के लिए जारी किया अहम नोटिस

बिहार लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि किसी भी परीक्षा की अंतिम तिथि में आवेदन करने से बचें। निर्धारित तिथि के पहले ही आवेदन करें। आयोग ने अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए महत्वपूर्ण सलाह जारी किए हैं। आयोग ने कहा है कि परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाता है, ताकि इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने में कोई परेशानी न हो।

आयोग ने कहा कि अक्सर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अंतिम दिनों में आवेदन करने का प्रयास करते हैं, जिससे तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बीपीएससी ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे ओटीआर और प्रोफाइल पहले से तैयार रखें व आवश्यक दस्तावेज और प्रमाणपत्र भी पहले से अपलोड करने के लिए तैयार रखें। आयोग ने यह भी बताया कि इससे संबंधित वीडियो आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जिन्हें देख अभ्यर्थी प्रक्रिया को समझ सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के दिन सर्वर धीमा होने, अस्थायी वेबसाइट बंद होने, शुल्क भुगतान में बैंकिंग प्रक्रिया से संबंधित बाधा या बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसे कारणों को तिथि बढ़ाने का आधार नहीं माना जाएगा।

अभी न्यायिक सेवा और एपीओ के लिए कर सकते हैं आवेदन

बीपीएससी की ओर से अभी 33वीं न्यायिक सेवा परीक्षा 2026 के माध्यम से सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 173 पदों के लिए उम्मीदवार 18 मार्च तक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 300 एपीओ पदों के लिए 20 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

बीपीएससी कैलेंडर 2026

935 पदों पर सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (एईडीओ) परीक्षा 14 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक होगी। जून 2026 में रिजल्ट आएगा।

40,247 पदों के लिए प्रधान शिक्षक भर्ती परीक्षा 29.01.2026 को आयोजित हुई थी। इसका परिणाम मार्च 2026 में प्रस्तावित है।

2035 पदों के लिए बीपीएससी 70वीं का रिजल्ट अप्रैल मई 2026 में आएगा।

बीपीएससी 71वीं ( 1298 पद ) मुख्य परीक्षा 25 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक होगी। रिजल्ट अगस्त 2026 है। इंटरव्यू व डीवी सितंबर अक्टूबर नवंबर 2026 में होकर फाइनल रिजल्ट दिसंबर 2026 में आएगा।

7279 विशेष शिक्षकों के पदों पर भर्ती का परिणाम मार्च 2026 में आएगा।

72वीं बीपीएससी में 30 अप्रैल तक जितने पद प्राप्त होंगे, उन्हें समाहित करेगा आयोग

बीपीएससी 72वीं के लिए अब तक 550 वैकेंसी प्राप्त हुई हैं। इसमें राजस्व अधिकारी के लिए 365, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत अनुमंडल संरक्षक पदाधिकारी के लिए 101 पद निर्धारित किए गए। ये नये पद सृजित किए गए हैं, जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। सीडीपीओ के 20 सहित सेल टैक्स में भी कुछ पद प्राप्त हुए हैं। अब तक पांच विभागों से 550 पद प्राप्त हुए हैं। आयोग अप्रैल 30 तक जितने पद प्राप्त होंगे, उन्हें समाहित करेगा।

अन्य किस भर्ती का परिणाम कब आएगा

विभिन्न इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में व्याख्याता/प्रोफेसर: इन पदों के परिणाम सितंबर 2026 से दिसंबर 2026 के बीच अलग-अलग तिथियों पर आएंगे।

तकनीकी एवं विशेषज्ञ पद

औषधि निरीक्षक (Drug Inspector): इसका अंतिम परिणाम जून 2026 में प्रस्तावित है।

खनिज विकास पदाधिकारी: इस भर्ती का परिणाम जनवरी 2026 में आएगा।

प्रखंड उद्यान पदाधिकारी: इसका परिणाम मई 2026 में घोषित होने की संभावना है।

भू-तत्वविद (Geologist): इसका अंतिम परीक्षाफल जनवरी 2026 में जारी होगा।

सहायक क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकारी: इसका परिणाम अगस्त 2026 में आने की उम्मीद है।

विधि रचनाकार (Legal Draftsman): इस पद के लिए अंतिम परिणाम अगस्त 2026 में प्रस्तावित है।

स्वास्थ्य विभाग के पद

आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी चिकित्सा अधिकारी: इन सभी श्रेणियों के चिकित्सा अधिकारियों का अंतिम परिणाम सितंबर 2026 में घोषित किया जाएगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।