बीपीएससी ने फिर टाली प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती की परीक्षा, 4 अक्टूबर को होना था एग्जाम, जल्द जारी होगी नई डेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यह भर्ती बिहार सरकार के उद्योग विभाग में प्रोजेक्ट मैनेजर के पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए परियोजना प्रबंधक के कुल 9 पद भरे जाएंगे।

BPSC postponed Project Manager recruitment exam 2026 the exam was October 4 and new date will be released soon
बीपीएससी ने फिर टाली एग्जाम डेट

अगर आपने बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी की प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती परीक्षा के लिए अप्लाई किया है और परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि ऐसे उम्मीदवारों का परीक्षा के लिए इंतजार और भी बढ़ गया है। दरअसल, 4 अक्टूबर 2026 को होने वाली प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती परीक्षा को बीपीएससी ने रद्द कर दी है। आयोग ने अब इस तारीख पर परीक्षा नहीं कराने का फैसला किया है। हालांकि आयोग ने अभी नई तारीख की घोषणा नहीं की है।

क्यों स्थगित की परीक्षा

बीपीएससी ने इसकी सूचना सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है। बता दें कि विज्ञापन संख्या 109/2025 के तहत यह परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जानी थी। आयोग ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा की नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नई तिथि के संबंध में BPSC की अगली आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा।

उद्योग विभाग में भर्ती

बताते चलें कि यह भर्ती बिहार सरकार के उद्योग विभाग में प्रोजेक्ट मैनेजर के पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए परियोजना प्रबंधक के कुल 9 पद भरे जाएंगे। हाल ही में बीपीएससी ने परीक्षा से जुड़ी सूचना जारी की थी। इसमें प्रोजेक्ट मैनेजर की प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तारीख 4 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई थी। इसके बाद अभ्यर्थी इसी तारीख को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी कर रहे थे।

बीपीएससी

कुल 9 पदों पर होनी है भर्ती

बता दें कि इस भर्ती के तहत सामान्य वर्ग (UR) के लिए 3 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 1 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 1 पद और पिछड़ा वर्ग महिला (BC Female) के लिए 1 पद निर्धारित है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 3 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए कोई पद निर्धारित नहीं है। इस तरह कुल 9 पदों पर भर्ती की जाएगी।

पहले भी बदली जा चुकी है परीक्षा की तारीख

बता दें कि प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती परीक्षा की तारीख इससे पहले भी बदली जा चुकी है। BPSC के पुराने परीक्षा कार्यक्रम में यह परीक्षा 30 मई 2026 को प्रस्तावित थी। बाद में आयोग ने परीक्षा शेड्यूल में बदलाव किया था। इसके बाद परीक्षा के लिए 4 अक्टूबर 2026 की तारीख तय की गई थी।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बीपीएससी ने फिर टाली प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती की परीक्षा, 4 अक्टूबर को था एग्जाम