BPSC Auditor Vacancy 2026: बिहार पंचायती राज विभाग में ऑडिटर के 102 पदों पर वैकेंसी, 5 फरवरी से भरें फॉर्म

Jan 28, 2026 09:31 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

BPSC Auditor Vacancy 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने पंचायती राज विभाग के अंतर्गत ऑडिटर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 102 पदों को भरा जाएगा।

BPSC Auditor Vacancy 2026: बिहार पंचायती राज विभाग में ऑडिटर के 102 पदों पर वैकेंसी, 5 फरवरी से भरें फॉर्म

BPSC Panchayati Raj Auditor Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्नातक युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने पंचायती राज विभाग के अंतर्गत ऑडिटर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 102 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 5 फरवरी 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तारीखें और आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया की समय सीमा का विशेष ध्यान रखें:

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 28 जनवरी 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 5 फरवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 26 फरवरी 2026

आवेदन शुल्क: सभी उम्मीदवारों के लिए शुल्क मात्र 100 रुपये निर्धारित किया गया है।

योग्यता और पात्रता मानदंड

ऑडिटर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास ये योग्यताएं होनी चाहिए:

शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, गणित या स्टैटिसटिक्स में से किसी एक विषय में स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके अलावा, MBA (फाइनेंस), CA, ICWA और CS की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।

आयु सीमा (01 अगस्त 2025 तक): न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

अधिकतम आयु (अनारक्षित पुरुष): 37 वर्ष

अधिकतम आयु (अनारक्षित महिला/BC/EBC): 40 वर्ष

अधिकतम आयु (SC/ST): 42 वर्ष

BPSC Auditor Vacancy 2026 Notification Link

चयन प्रक्रिया और वेतनमान

चयन प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों में संपन्न होगी:

प्रारंभिक परीक्षा : यह वस्तुनिष्ठ प्रकृति की होगी जिसमें सामान्य अध्ययन के प्रश्न पूछे जाएंगे।

मुख्य परीक्षा : प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल होंगे, जिसमें सामान्य हिन्दी, सामान्य अध्ययन (दो पेपर) और एक वैकल्पिक विषय शामिल होगा।

इंटरव्यू: लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 5 के तहत 5,200 - 20,200 रुपये (ग्रेड पे 2800) का वेतनमान मिलेगा। भत्तों को मिलाकर शुरुआती सकल मासिक वेतन लगभग 37,000 रुपये के आसपास होगा।

कैसे करें आवेदन?

  1. आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

2. "BPSC Auditor Recruitment 2026 (Advt. No. 08/2026)" के लिंक पर क्लिक करें।

3. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।

4. आवेदन फॉर्म भरें, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़BPSC Panchayati Raj Auditor Recruitment 2026: Apply for 102 Posts, Check Eligibility, Salary, and Exam Pattern
;;;