BPSC: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा 72वीं CCE परीक्षा का फेक नोटिस, BPSC ने बताया पूरी तरह फर्जी

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

BPSC 72nd CCE Exam: बीपीएससी (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फर्जी नोटिस पर अभ्यर्थियों को चेतावनी दी है। आयोग ने केवल आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करने की अपील की है।

BPSC 72nd CCE Fake Notice
BPSC 72वीं CCE परीक्षा का फेक नोटिस

BPSC 72nd CCE Fake Notice: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण खबर है। सोशल मीडिया और विभिन्न मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की नई परीक्षा तिथियों और 2026 के परीक्षा कैलेंडर को लेकर एक वायरल नोटिस तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर एक्शन लेते हुए बिहार लोक सेवा आयोग ने तुरंत स्पष्टीकरण जारी किया है और अभ्यर्थियों को ऐसे किसी भी भ्रामक संदेश या नोटिस के झांसे में न आने की सख्त हिदायत दी है।

आयोग ने अपने आधिकारिक 'X' (पूर्व में ट्विटर) हैंडल के जरिए जानकारी दी कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह सर्कुलर पूरी तरह से फर्जी और निराधार है। BPSC ने ऐसा कोई भी नया परीक्षा कार्यक्रम या नोटिस जारी नहीं किया है।

फर्जी नोटिस में क्या फैलाया जा रहा था भ्रम?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फेक नोटिस में बीपीएससी की 72वीं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा की संभावित नई तारीखों और वर्ष 2026 में प्रस्तावित अन्य परीक्षाओं के बारे में गलत जानकारी दी जा रही थी। कई छात्र इसे सच मानकर आपस में शेयर कर रहे थे, जिससे भ्रम का माहौल बन गया। आयोग ने कहा कि नॉन-वेरिफाइड सोर्सेज से आ रही ऐसी खबरों पर बिल्कुल ध्यान न दें और न ही इन्हें आगे फॉरवर्ड करें।

कब होनी थी परीक्षा और क्यों टली?

बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा पहले 26 जुलाई 2026 को आयोजित होनी निर्धारित थी। लेकिन आयोग ने अपरिहार्य कारणों से 18 जुलाई 2026 को परीक्षा नियंत्रक के माध्यम से आधिकारिक नोटिस जारी कर परीक्षा को स्थगित कर दिया था। परीक्षा स्थगित होने के बाद से ही छात्र नई परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, आयोग ने अभी तक नई तारीख की घोषणा नहीं की है और कहा है कि जल्द ही इसकी आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

1,230 पदों पर होनी है भर्ती

आयोग ने 6 मई 2026 को 72वीं CCE परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके तहत राज्य के विभिन्न प्रशासनिक विभागों में कुल 1,230 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 मई से शुरू होकर 31 मई 2026 तक चली थी। अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों—प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

बीपीएससी ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों, नॉन-वेरिफाइड यूट्यूब चैनलों या व्हाट्सएप ग्रुप्स के दावों से बचें। परीक्षा तिथि या भर्ती से संबंधित किसी भी प्रामाणिक अपडेट के लिए उम्मीदवार केवल BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in और आयोग के वेरिफाइड सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ही भरोसा करें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़72वीं CCE परीक्षा का फेक नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल, BPSC ने बताया फर्जी!