BPSC की परीक्षाओं में बड़े बदलाव, 14 घंटे पहले भेजी जाएगी जांच कर्मियों की लिस्ट; हर 15 मिनट होगी CCTV की जांच

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर किसी भी सीसीटीवी या जैमर के अक्रियाशील होने का पता चलता है तो केन्द्राधीक्षक प्रशासन के साथ आयोग को इसकी सूचना तुरंत देंगे। 14 घंटे पहले किस केन्द्र पर कौन से कर्मी जा रहे हैं, यह प्रशासन और केन्द्राधीक्षक के ई-मेल पर जाएगा।

बीपीएससी एग्जाम में बदलाव

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं को लेकर व्यवस्था बदली गई है। अब परीक्षा शुरू होने के 14 घंटे पहले आयोग केंद्रों को जांच कर्मियों की सूची भेजेगा। बायोमेट्रिक, सीसीटीवी, जैमर लगाने वाली एजेंसी को ले सभी जिले के डीएम को आयोग की ओर से यह निर्देश दिया गया है। चलिए जानते हैं कि बीपीएससी की परीक्षाओं को लेकर और क्या-क्या बदलाव हुए हैं?

हर 15 मिनट में होगी सीसीटीवी-जैमर की जांच

परीक्षा केंद्र के भीतर आने के बाद जांच कर्मियों को बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। केन्द्र पर लगाए गए सभी उपकरणों की हर 15 मिनट पर जांच होगी। इसके लिए केन्द्रों पर अलग से विशेष वीक्षक प्रतिनियुक्त होंगे। हर 15 मिनट पर सीसीटीवी कैमरा, जैमर का लॉग तैयार किया जाएगा। यह लॉग विशेष वीक्षक ही तैयार करेंगे। आयोग को इसकी रिपोर्ट जाएगी। सीसीटीवी का कंट्रोल यूनिट केंद्र स्तर पर बनेगा। इसकी निगरानी केन्द्राधीक्षक करेंगे।

परीक्षाओं की होगी सख्त जांच

अगर किसी भी सीसीटीवी या जैमर के अक्रियाशील होने का पता चलता है तो केन्द्राधीक्षक प्रशासन के साथ आयोग को इसकी सूचना तुरंत देंगे। 14 घंटे पहले किस केन्द्र पर कौन से कर्मी जा रहे हैं, यह प्रशासन और केन्द्राधीक्षक के ई-मेल पर जाएगा। इसे लेकर सभी सीएस को ई-मेल भी उपलब्ध कराना है। आयोग ने निर्देश दिया है कि सभी कर्मियों की केन्द्र पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की तरह सघन जांच होगी।

जांच के दौरान क्या-क्या होगा

केन्द्राधीक्षक जांच के दौरान फोटो पहचान पत्र भी देखेंगे। बिना इसके प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केन्द्राधीक्षक बायोमेट्रिक सत्यापन, जैमर, सीसीटीवी में प्रयुक्त होने वाले सभी उपकरणों का विवरण जैसे-डिवाइस नंबर, मॉडल नंबर, कंपनी का नाम आदि का पूरा रिकार्ड आयोग को भेजेंगे।

बीपीएससी 72वीं परीक्षा की तारीख का ऐलान

बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए आखिरकार वह बड़ी घड़ी आ गई है जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (पीटी) की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। आयोग की ओर से जारी ताजा नोटिस ने यह साफ कर दिया है कि प्रशासनिक सेवा में जाने का रास्ता अब उम्मीदवारों के बिल्कुल नजदीक है। गौरतलब है कि पहले बीपीएससी द्वारा जारी कैलेंडर में इस परीक्षा को लेकर संभावित तारीख जारी की गई थी, अब आयोग की तरफ से 26 जुलाई पर मुहर लगा दी गई है।

दोपहर 12 बजे से शुरू होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा आगामी 26 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा रविवार के दिन होगी, जिससे उम्मीदवारों को आने-जाने और सेंटर तक पहुंचने में थोड़ी सहूलियत मिल सकती है। परीक्षा का समय दोपहर 12:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक तय किया गया है। यानी अभ्यर्थियों को अपनी किस्मत आजमाने और सवालों के जवाब देने के लिए पूरे दो घंटे का वक्त मिलेगा। इस सीमित समय में उम्मीदवारों को अपनी रफ्तार और सटीकता का बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।