
BPSC , BSSC , BTSC : बिहार चुनाव के ऐलान से TRE 4 समेत बीपीएससी व बीएसएससी की कई बड़ी भर्तियां अटकीं
BPSC , BSSC , BTSC Vacancy : बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही राज्य में आगामी प्रतियोगी परीक्षाएं व भर्तियां बाधित होना तय है। बीपीएससी, बीएसएसएससी से कोई भी नया भर्ती विज्ञापन जारी नहीं होगा। बीपीएससी टीआरई 4 का विज्ञापन भी जारी नहीं हो सकेगा।
BPSC , BSSC , BTSC Vacancy : बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही राज्य में आगामी प्रतियोगी परीक्षाएं बाधित होना तय है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी), राज्य कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएसएससी) और बिहार राज्य तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) से कोई भी नया भर्ती विज्ञापन जारी नहीं होगा। इससे लगभग 70 हजार से अधिक विभिन्न पदों की नियुक्ति प्रभावित होंगी। हालांकि जिनकी प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, उनके ऊपर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। सड़क निर्माण की लगभग एक दर्जन परियोजनाओं का प्रभावित होना तय है। इसके अलावा बिजली परियोजना, नगर विकास से जुड़ी योजनाएं भी प्रभावित होंगी। ऐसे जिन योजनाओं को मंजूरी मिली है, उनपर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा।

BPSC TRE-4 की भर्ती अटकी
उधर, बीपीएससी से चौथे चरण में राज्य के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी नहीं हो सकेगा। अभी तक इसकी रिक्ति बीपीएससी को भेजी भी नहीं गई है। इसी तरह टीआरई 4 में संभावित वेकेंसी 27 हजार बतायी जा रही है। इसी प्रकार राज्य में लगभग चाढ़े चार हजार पुस्तकालयाध्यक्षों की नियुक्ति का भी विज्ञापन जारी नहीं हो पाएगा। शिक्षा विभाग ने इसकी क्ति भी अभी तक बीपीएससी को नहीं भेजी है।
बीपीएससी के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार पहले से कोई परीक्षा निर्धारित नहीं है। इसलिए आयोग का काम प्रभावित नहीं होगा। इस दौरान कोई भी नई वेकेंसी जारी नहीं होगी।
बीएसएससी सीजीएल व इंटर जैसी पहले से जारी वैकेंसी से जुड़े आवेदन प्रभावित नहीं
इंटर स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा के लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग अभ्यर्थियों से आवेदन ले रहा है। पहले से जारी वैकेंसी से जुड़े आवेदन आदि प्रभावित नहीं होंगे, लेकिन इस दौरान परीक्षा का आयोजन नहीं होगा। इंटर स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा से लगभग 23 हजार विभिन्न पदों पर नियुक्ति होनी है। इनमें 8 हजार से अधिक पद पंचायत लिपिक के हैं। इसी प्रकार बिहार तकनीकी सेवा आयोग से दंत चिकित्सक सहित विभिन्न 4654 पदों पर होने वाली परीक्षा आदि प्रभावित होगी।



