Hindi Newsकरियर न्यूज़BPSC BSSC CSBC BPSSC BSUSC and BTSC ordered to release an annual recruitment vacancies exam dates notification calendar
बीपीएससी, बीएसएससी, सीएसबीसी, बीपीएसएससी, बीएसयूएससी और बीटीएससी को वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करने का आदेश

बीपीएससी, बीएसएससी, सीएसबीसी, बीपीएसएससी, बीएसयूएससी और बीटीएससी को वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करने का आदेश

संक्षेप:

बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बिहार तकनीकी सेवा आयोग, बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग, केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग को वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करने का आदेश दिया गया है।

Dec 11, 2025 08:30 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

अगले साल तक एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने की तैयारी के तहत अगले माह सभी सरकारी विभाग की रिक्ति के अनुसार भर्ती का कैलेंडर जारी कर दिया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य सरकार के सभी विभागों, आयोग, पर्षद आदि में स्वीकृत कर्मियों की रिक्ति के अनुसार कैलेंडर जारी करने का आदेश दिया है। इसमें सभी विभागों में अप्रैल 2026 तक स्वीकृत रिक्तियों के साथ ही बहाली के लिए विज्ञापन, आवेदन, लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और बहाली की तिथियां भी अंकित होगी। सरकार ने रिक्ति की घोषणा, रोस्टर क्लीयरेंस से लेकर बहाली का कैलेंडर तक जारी कराने की जवाबदेही सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल को सौंपी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विभाग के निर्देश के बाद अब बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बिहार तकनीकी सेवा आयोग, बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग, केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद के अलावा सभी विभाग के अपर व प्रधान सचिव, अपर पुलिस महानिदेशक, सभी प्रमंडलीय आयुक्त व सभी डीएम को आदेश जारी कर दिया गया है। मो. सोहैल ने विभागों व अधिकारियों को कहा है कि पूरी बहाली की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर होगी। इसके लिए 31 दिसंबर तक सभी विभागों को अपने यहां के कर्मियों की अधियाचना विभाग को भेज देनी है। इसके बाद, बहाली के लिए जनवरी में ही सभी विभाग और जिले अपना वार्षिक नियुक्ति कैलेंडर जारी कर देंगे।

ये भी पढ़ें:BPSC TRE 4 में 27000 शिक्षकों की होगी भर्ती, मंत्री ने बताया नोटिफिकेशन कब तक

सचिव मो. सोहैल ने यह भी कहा है कि इन नियुक्ति के लिए ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों की कमी है। इसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के बापू भवन व पटना प्रमंडलीय परीक्षा भवन के अलावा चयन एजेंसियों के स्तर पर भी सीबीटी केंद्रों का चुनाव किया जाएगा, ताकि सभी प्रतियोगी परीक्षाएं समय पर कदाचार मुक्त आयोजित हों। इसके लिए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत 12 दिसंबर को सभी अधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा करेंगे। इसके बाद इस कार्य में प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।