Hindi Newsकरियर न्यूज़BPSC Assistant Section Officer Recruitment 2025 apply at bpsc.bihar.gov.in sarkari jobs
BPSC ASO Recruitment 2025: ग्रेजुएट्स के लिए असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता समेत खास बातें

BPSC ASO Recruitment 2025: ग्रेजुएट्स के लिए असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता समेत खास बातें

संक्षेप:

BPSC ASO Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं।

May 21, 2025 09:49 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

BPSC Assistant Section Officer Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। बीपीएससी ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन में जानकारी दी है कि 41 सहायक प्रशाखा पदाधिकारी पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा। आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 29 मई 2025 से शुरू की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जून 2025 निर्धारित की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वैकेंसी डिटेल्स-

भर्ती में 16 पद अनारक्षित, 4 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 9 पद अनुसूचित जाति, 1 पद अनुसूचित जनजाति, 1 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 9 पद पिछड़ा वर्ग और 1 पद पिछड़े वर्गो की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

शैक्षणिक योग्यता-

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन प्राप्ति हेतु निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदक को ग्रेजुएशन का डिग्रीधारक होना अनिवार्य है।

BPSC ASO Recruitment 2025 Notification Link

आयु सीमा-

आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार बनाकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

अधिकतम आयु सीमा-

  1. अनारक्षित (पुरूष)- 37 वर्ष

2. पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) एवं अनारक्षित (महिला)- 40 वर्ष

3. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरूष एवं महिला)- 42 वर्ष

ये भी पढ़ें:CISF हेड कांस्टेबल के 403 पदों पर सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका
ये भी पढ़ें:बिहार पंचायती राज विभाग में 942 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता समेत खास बातें

एप्लीकेशन फीस-

1. सामान्य अभ्यर्थियों के लिए- 600 (छः सौ) रूपये

(ii) केवल बिहार राज्य के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए- 150 (एक सौ पचास) रूपये

(iii) बिहार राज्य की स्थायी निवासी सभी (आरक्षित / अनारक्षित वर्ग) महिला उम्मीदवारों के लिए- 150 (एक सौ पचास) रूपये

(iv) दिव्यांग अभ्यर्थियों (40% या उससे अधिक) के लिए- 150 (एक सौ पचास) रूपये

(v) अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए - 600 (छः सौ) रूपये

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।