
BPSC ASO Prelims Result 2025: बीपीएससी एएसओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 जारी, 668 अभ्यर्थी हुए सफल
BPSC ASO Prelims Result 2025 Declared: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिए हैं।
BPSC ASO Prelims Result 2025 pdf download: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने कुल 668 उम्मीदवारों को परीक्षा में सफल घोषित किया है।
BPSC ASO Prelims Result 2025 pdf download Link
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट आयोग ने परीक्षा परिणामों को पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में अपलोड किया है, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
अभ्यर्थी अपना BPSC ASO प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 देखने के लिए अभ्यर्थी इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर "Results: Assistant Section Officer (ASO) Preliminary Competitive Examination" के लिंक पर क्लिक करें।
3. क्लिक करते ही एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
4. 'Ctrl+F' का उपयोग करके अपना रोल नंबर सर्च करें।
5. यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप मेंस परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए हैं।
मेंस परीक्षा के लिए चयन
प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी मेंस परीक्षा में शामिल होना होगा। आयोग जल्द ही मुख्य परीक्षा की तारीखों और उसके लिए आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत अधिसूचना जारी करेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि कोई भी महत्वपूर्ण अपडेट छूट न जाए।
यह भर्ती अभियान बिहार प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 41 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट इंजीनियर प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 10 सितंबर 2025 को किया गया था।
सफल उम्मीदवारों को अब अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए, क्योंकि मुख्य परीक्षा का स्तर और भी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। आयोग ने पारदर्शी तरीके से परिणाम जारी कर भर्ती प्रक्रिया को गति दे दी है।





