
BPSC AEDO में चयन होने पर कितनी मिलती है सैलरी? जानें भर्ती का पूरा हिसाब
BPSC AEDO: अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो BPSC AEDO पोस्ट आपके लिए बेहतर करियर अवसर हो सकती है। बढ़िया वेतन, स्थिर नौकरी और मजबूत प्रमोशन सिस्टम इसे युवाओं की पसंदीदा नौकरी बनाते हैं।
BPSC AEDO: बीपीएससी की किसान सलाहकार और पंचायत विकास से जुड़ी अहम पोस्ट AEDO को लेकर परीक्षार्थियों में एक ही सवाल सबसे ज्यादा पूछा जाता है कि आखिर इस पोस्ट का वेतन कितना मिलता है? अगर आप भी यही जानना चाहते हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है। आइए जानते हैं कि BPSC AEDO परीक्षा पास कर नौकरी पाने वालों को कितना वेतन मिलता है?
BPSC AEDO: मिलेगी अच्छी शुरुआती सैलरी
AEDO पोस्ट स्तर-5 में आती है और इसका शुरुआती वेतन 29,200 रुपये है। आयोग ने संकेत दिया है कि भविष्य में इस वेतनमान में संशोधन भी किया जा सकता है। ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए यह पद महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए युवाओं में इसकी मांग काफी बढ़ी है।
BPSC AEDO: 9.7 लाख अभ्यर्थियों में भरा फॉर्म
इस भर्ती के लिए 9.7 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं यानी 935 पदों के लिए करीब 10 लाख उम्मीदवार मैदान में हैं। आखिरी पांच दिनों में ही हर दिन 75,000 से 85,000 आवेदन जमा हुए, जो इस पोस्ट की लोकप्रियता दिखाता है। कुल 935 पदों में से 319 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसके साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों और दिव्यांग अभ्यर्थियों (VI, DD, LD, PD) के लिए भी उचित कोटा रखा गया है।
BPSC AEDO: वर्ग-वार वैकेंसी इस प्रकार है
वर्ग-वार वैकेंसी की बात करें तो BPSC ने इस बार कुल 935 पदों में अलग-अलग श्रेणियों के लिए सीटें तय की हैं। इनमें अनारक्षित वर्ग के लिए सबसे ज़्यादा 374 पद रखे गए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए 93 सीटें हैं, जबकि अनुसूचित जाति (SC) के लिए 150 और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 10 पद निर्धारित किए गए हैं। इसी तरह अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 168, पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 112 और पिछड़ा वर्ग महिला (BC Women) के लिए 28 पद तय किए गए हैं। इस वर्ग-वितरण से साफ है कि आयोग ने विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त अवसर सुनिश्चित किए हैं।
परीक्षा पैटर्न की बात करें तो AEDO भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से लिखित परीक्षा पर आधारित है, जिसमें तीन अलग-अलग ऑब्जेक्टिव पेपर शामिल हैं। पहला पेपर जनरल लैंग्वेज का होगा, जो क्वालिफाइंग नेचर का है और इसमें उम्मीदवारों को कम से कम 30% अंक लाना अनिवार्य है। दूसरा पेपर जनरल नॉलेज का होगा, जबकि तीसरे पेपर में जनरल एप्टीट्यूड से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। हर पेपर में कुल 100 प्रश्न होंगे, और हर सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा। गलत जवाब पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। तीनों पेपरों की अवधि दो घंटे रखी गई है, जिससे अभ्यर्थियों को संतुलित तैयारी की जरूरत होगी।
BPSC AEDO: बढ़ाई गई आवेदन की तारीख
आवेदन प्रक्रिया की बात करें तो जिन उम्मीदवारों ने पहली बार पंजीकरण नहीं कर पाया था, उनके लिए आयोग ने एक और मौका दिया है। BPSC ने आवेदन विंडो दोबारा खोल दी है, और अब उम्मीदवार 5 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन पूरा करना होगा। आयोग ने सलाह दी है कि उम्मीदवार अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय पर फॉर्म भर दें।
BPSC AEDO: क्या रखी है आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। वहीं, वे उम्मीदवार जो आधार नंबर को पहचान-पत्र के रूप में उपलब्ध नहीं कराएंगे, उन्हें अतिरिक्त 200 रुपये बायोमेट्रिक शुल्क अदा करना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किए जाएंगे और आवेदन तभी स्वीकार होगा जब भुगतान सफलतापूर्वक पूरा हो जाए।





