BPSC AEDO Exam dates OUT : बिहार सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती परीक्षा की नई तिथि घोषित, 9.7 लाख देंगे एग्जाम
BPSC AEDO Exam dates : बिहार लोक सेवा योग ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा की नई तिथियों का ऐलान कर दिया है। संशोधित शेड्यूल के मुताबिक बीपीएससी एईडीओ भर्ती परीक्षा 14 अप्रैल 2026 से 21 अप्रैल 2026 के बीच तीन चरणों में आयोजित होगी।

BPSC AEDO Exam dates : बिहार लोक सेवा योग ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा की नई तिथियों का ऐलान कर दिया है। संशोधित शेड्यूल के मुताबिक बीपीएससी एईडीओ भर्ती परीक्षा 14 अप्रैल 2026 से 21 अप्रैल 2026 के बीच तीन चरणों में आयोजित होगी। पहले यह भर्ती परीक्षा 10 जनवरी से 16 जनवरी के बीच आयोजित होने वाली थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। नए शेड्यूल के मुताबिक बीपीएससी एईडीओ भर्ती परीक्षा का पहला चरण 14 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026, दूसरा चरण 17 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 और तीसरा चरण 20 अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच होगा। आपको बता दें कि बीपीएससी एईडीओ भर्ती परीक्षा में 9.7 लाख अभ्यर्थी शामिल होने हैं।
कहां कितने पद
इस भर्ती में कुल 935 पद भरे जाएंगे। 374 पद अनारक्षित, 93 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 150 पद अनुसूचित जाति, 10 पद अनुसूचित जनजाति, 168 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 112 पद पिछड़ा वर्ग और 28 पद पिछड़े वर्गो की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इस बार इस भर्ती रिकॉर्ड कुल 9.7 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीपीएससी के लिए एक नया कीर्तिमान है। यह पहली बार है जब किसी एक भर्ती में इतना बड़ा रिसपॉन्स मिला है।
वेतन- 29,200/- प्रति माह स्तर 5
चयन प्रक्रिया
सिर्फ एक चरण में लिखित परीक्षा होगी। इंटरव्यू नहीं होगा। लिखित परीक्षा में प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप रहेंगे। नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक कटेगा। लिखित परीक्षा में तीन विषय होंगे । तीनों पेपरों का पैटर्न इस प्रकार है-
- सामान्य भाषा भाग–1 सामान्य अंग्रेजी (30 अंक) भाग–2 सामान्य हिन्दी (70 अंक) 100 प्रश्न 2 घंटा
- सामान्य अध्ययन के 100 अंक के 100 प्रश्न - 2 घंटा
- सामान्य योग्यता (General Aptitude) 100 अंक के 100 प्रश्न -2 घंटा
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी



