
BPSC AEDO Exam Date: बिहार सहायक शिक्षा विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा की तारीखें घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
BPSC AEDO Exam Date 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) सहायक शिक्षा विकास अधिकारी' (AEDO) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 10 जनवरी 2026 से 16 जनवरी 2026 के बीच अलग-अलग चरणों में आयोजित करेगा।
BPSC AEDO Exam Date 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत 'सहायक शिक्षा विकास अधिकारी' (AEDO) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर जनवरी 2026 में संपन्न होगी। अभ्यर्थियों की भारी संख्या को देखते हुए आयोग ने परीक्षा को ती चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित केंद्रों पर 10 जनवरी 2026 से 16 जनवरी 2026 के बीच अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएगी ।
यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शुरू होगी । इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 935 रिक्त पदों को भरा जाना है। इसमें महिलाओं के लिए 319 पद आरक्षित रखे गए हैं।
परीक्षा का पूरा शेड्यूल
प्रथम चरण (10 जनवरी 2026, शनिवार)
पहली शिफ्ट (10:00 AM - 12:00 PM): सामान्य अध्ययन
दूसरी शिफ्ट (02:00 PM - 04:00 PM): सामान्य योग्यता (General Aptitude)
द्वितीय चरण (11 जनवरी - 13 जनवरी 2026)
11 जनवरी (रविवार): केवल एक शिफ्ट (12:00 PM - 02:00 PM) में 'सामान्य भाषा' की परीक्षा होगी ।
12 जनवरी (सोमवार): सुबह सामान्य अध्ययन और दोपहर में सामान्य योग्यता की परीक्षा होगी ।
13 जनवरी (मंगलवार): केवल एक शिफ्ट (12:00 PM - 02:00 PM) में 'सामान्य भाषा' की परीक्षा होगी ।
तृतीय चरण (15 जनवरी - 16 जनवरी 2026)
15 जनवरी (गुरुवार): सुबह सामान्य अध्ययन और दोपहर में सामान्य योग्यता की परीक्षा होगी ।
16 जनवरी (शुक्रवार): केवल एक शिफ्ट (12:00 PM - 02:00 PM) में 'सामान्य भाषा' की परीक्षा आयोजित की जाएगी ।
चयन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न
AEDO पद के लिए चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा और उसके बाद होने वाले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पर आधारित होगा। लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होगी, जिसमें तीन मुख्य पेपर शामिल हैं।
सामान्य भाषा (General Language): यह केवल क्वालिफाइंग पेपर है (हिंदी और अंग्रेजी)।
सामान्य ज्ञान (General Knowledge): इसके अंक मेरिट लिस्ट में जुड़ेंगे।
सामान्य योग्यता (General Aptitude): यह भी मेरिट का हिस्सा होगा।
प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होगा और हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में 1/3 की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है।





