Hindi Newsकरियर न्यूज़bpsc aedo exam 2025 2026 notification 9-7 lakh applications vacancy details salary exam pattern syllabus selection
BPSC AEDO Exam : 935 पोस्ट के लिए रिकॉर्डतोड़ 9.7 लाख उम्मीदवारों ने भरा फॉर्म; जनवरी 2026 में परीक्षा

BPSC AEDO Exam : 935 पोस्ट के लिए रिकॉर्डतोड़ 9.7 लाख उम्मीदवारों ने भरा फॉर्म; जनवरी 2026 में परीक्षा

संक्षेप:

BPSC AEDO भर्ती 2025 के लिए 9.7 लाख से ज्यादा आवेदन मिले हैं। 935 पदों पर जनवरी 2026 में परीक्षा होगी। वेतनमान, पदों की संख्या और चयन प्रक्रिया यहां पढ़ें।

Nov 30, 2025 09:09 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

BPSC AEDO Exam : बिहार में सरकारी नौकरी का सबसे बड़ा मौका एक बार फिर सुर्खियों में है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की AEDO भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। आयोग ने बताया कि इस बार कुल 9.7 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो BPSC के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। सिर्फ पंजीकरण के अंतिम पांच दिनों में ही रोजाना 75,000 से 85,000 आवेदन दर्ज किए गए। इतनी भारी भीड़ के बावजूद वेबसाइट ने बिना किसी दिक्कत के आवेदन प्रक्रिया पूरी कराई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

BPSC AEDO Exam : परीक्षा जनवरी 2026 में होगी

BPSC ने स्पष्ट किया है कि Assistant Education Development Officer (AEDO) भर्ती परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथियों का विस्तृत शेड्यूल आयोग जल्द जारी करेगा।

BPSC AEDO Exam : रिकॉर्डतोड़ आवेदन, BPSC का नया इतिहास

935 पदों पर भर्ती के लिए 9.7 लाख आवेदनों का आंकड़ा BPSC के लिए एक नया कीर्तिमान है। यह पहली बार है जब किसी एक भर्ती में इतना बड़ा रिसपॉन्स मिला है। आयोग ने बताया कि भारी ट्रैफिक के बावजूद उम्मीदवारों को आवेदन करते समय कोई तकनीकी समस्या नहीं आई।

BPSC AEDO Exam : क्या मिलेगा वेतन?

AEDO पदों पर लेवल-5 पे स्केल (29,200 रुपये) का वेतन मिलेगा, जिसे आगे संशोधित भी किया जा सकता है। कुल 935 पदों में से 319 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

BPSC AEDO Exam : श्रेणीवार पदों की संख्या

  • सामान्य (UR): 374
  • ईड्ब्लूएस: 93
  • एससी: 150
  • एसटी: 10
  • ईबीसी: 168
  • बीसी: 112
  • बीसी महिलाएं: 28

इन पदों में राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों के पोते–पोतियों और विभिन्न विकलांगता श्रेणियों (VI, DD, LD, PD) के लिए भी आरक्षण दिया गया है।

BPSC AEDO Exam : तीन पेपर वाली परीक्षा

AEDO भर्ती में चयन ऑब्जेक्टिव-टाइप लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा में कुल तीन पेपर होंगे जिसमें

  • प्रत्येक पेपर: 2 घंटे
  • प्रत्येक पेपर का कुल अंक: 100

पहला पेपर: भाषा (लैग्वेज टेस्ट)

पहले पेपर में अंग्रेजी और हिंदी से सवाल पूछे जाएंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि 70% प्रश्न अंग्रेजी भाषा पर आधारित होंगे।

दूसरा पेपर: जनरल स्टडीज (जीएस)

उम्मीदवारों की सामान्य जानकारी, करंट अफेयर्स और बुनियादी विषय समझ की जांच दूसरे पेपर में की जाएगी।

तीसरा पेपर: जनरल एप्टीट्यूड

यह पेपर तर्क शक्ति, विश्लेषण क्षमता, गणितीय योग्यता और मानसिक क्षमता से जुड़े प्रश्नों पर आधारित होगा।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।