
BPSC AEDO : बिहार एईडीओ भर्ती परीक्षा 3 चरणों में, रिजल्ट का फॉर्मूला जारी, आज से फिर आवेदन का मौका
BPSC AEDO : बिहार लोक सेवा आयोग की एईडीओ यानी सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती परीक्षा 3 चरणों में होगी। परीक्षा तीन चरणों में 10 जनवरी व 11 जनवरी 2026, 12 जनवरी व 13 जनवरी 2026 और 15 जनवरी 16 जनवरी को आयोजित की जाएगी
BPSC AEDO : बिहार लोक सेवा आयोग की एईडीओ यानी सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती परीक्षा 3 चरणों में होगी। परीक्षा तीन चरणों में 10 जनवरी व 11 जनवरी 2026, 12 जनवरी व 13 जनवरी 2026 और 15 जनवरी 16 जनवरी को आयोजित की जाएगी। काफी ज्यादा आवेदकों के चलते यह फैसला लिया गया है। एग्जाम एक से अधिक चरणों में आयोजित होने के चलते अभ्यर्थियों की सभी चरणों की आंसर शीट इक्विपर्सेंटाइल इक्वेटिंग ( Equipercentile Equating ) की तकनीक इक्वेलाइजेशन ऑफ स्कोर (Equalisation of Scores) की प्रक्रिया अपनाते हुए रिजल्ट जारी होगा।
कल से फिर खुलेगी आवेदन विंडो
आयोग ने एक बार फिर आवेदन की विंडो खोलने का फैसला किया है। जो अभ्यर्थी अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाये हैं, वे दिनांक 05 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक फिर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य वांछित प्रमाण पत्र पूर्व में प्रकाशित विज्ञापन के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर 2025 तक मान्य होगी। विज्ञापन की शेष शर्ते पहले जैसी रहेंगी।
935 पदों के लिए 9.7 लाख आवेदन, कहां कितने पद
भर्ती में 374 पद अनारक्षित, 93 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 150 पद अनुसूचित जाति, 10 पद अनुसूचित जनजाति, 168 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 112 पद पिछड़ा वर्ग और 28 पद पिछड़े वर्गो की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इस बार इस भर्ती रिकॉर्ड कुल 9.7 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीपीएससी के लिए एक नया कीर्तिमान है। यह पहली बार है जब किसी एक भर्ती में इतना बड़ा रिसपॉन्स मिला है।
शैक्षणिक योग्यता-
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
आयु सीमा-
आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार बनाकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
अधिकतम आयु सीमा-
अनारक्षित पुरुष- 37 वर्ष
पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) एवं अनारक्षित (महिला)- 40 वर्ष
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला)- 42 वर्ष
वेतन- 29,200/- प्रति माह
स्तर- स्तर 5
चयन प्रक्रिया
सिर्फ एक चरण में लिखित परीक्षा होगी। इंटरव्यू नहीं होगा। लिखित परीक्षा में प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप रहेंगे। नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक कटेगा। लिखित परीक्षा में तीन विषय होंगे । तीनों पेपरों का पैटर्न इस प्रकार है-
- सामान्य भाषा भाग–1 सामान्य अंग्रेजी (30 अंक) भाग–2 सामान्य हिन्दी (70 अंक) 100 प्रश्न 2 घंटा
- सामान्य अध्ययन के 100 अंक के 100 प्रश्न - 2 घंटा
- सामान्य योग्यता (General Aptitude) 100 अंक के 100 प्रश्न -2 घंटा





