BPSC AEDO Admit Card OUT, Link : बीपीएससी एईडीओ एडमिट कार्ड जारी, 1 पद के लिए 1283 दावेदार, 1 चरण में एग्जाम

Apr 03, 2026 06:44 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share

BPSC AEDO Admit Card out : बीपीएससी एईडीओ एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती में सिर्फ 1 चरण में परीक्षा है। इंटरव्यू नहीं है।

BPSC AEDO Admit Card OUT, Link : बीपीएससी एईडीओ एडमिट कार्ड जारी, 1 पद के लिए 1283 दावेदार, 1 चरण में एग्जाम

BPSC AEDO Admit Card out : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध होगा, डाक के जरिए नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर ई-एडमिट कार्ड की अतिरिक्त प्रति ले जाना अनिवार्य होगा। आयोग ने निर्देश दिया है कि परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से कम से कम ढाई घंटे पहले केंद्र पर पहुंचें। जबकि, परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पूर्व तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। आयोग के अनुसार एडमिट कार्ड पर अंकित रोल नंबर और बारकोड स्पष्ट रूप से छपा होना चाहिए।

बीपीएससी एईडीओ परीक्षा 14 से 21 अप्रैल तक तीन चरणों में होगी। आयोग ने अनुसार 14 और 15 को पहला चरण, 17 और 18 को दूसरा चरण और 20 और 21 को तीसरे चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी। सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के कुल 935 पदों पर बहाली होनी है। इसके लिए राज्य भर में 746 केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में लगभग 11 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारी की जा रही है।

Direct Link

935 पदों के लिए 12 लाख से अधिक उम्मीदवार

परीक्षा में शामिल होने के लिए 935 पदों के लिए 12 लाख से अधिक उम्मीदवार ने आवेदन किया है। बीपीएससी की यह बड़ी परीक्षाओं में से एक है। प्राप्त आवेदनों के अनुसार इस परीक्षा लगभग एक पद के लिए 1283 उम्मीदवारों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। यही कारण है आयोग ने परीक्षा तीन चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया है।

सिर्फ 1 चरण में परीक्षा, इंटरव्यू नहीं

सिर्फ एक चरण में लिखित परीक्षा होगी। इंटरव्यू नहीं होगा। लिखित परीक्षा में प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप रहेंगे। नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक कटेगा। लिखित परीक्षा में तीन विषय होंगे । तीनों पेपरों का पैटर्न इस प्रकार है-

- सामान्य भाषा भाग–1 सामान्य अंग्रेजी (30 अंक) भाग–2 सामान्य हिन्दी (70 अंक) 100 प्रश्न 2 घंटा

- सामान्य अध्ययन के 100 अंक के 100 प्रश्न - 2 घंटा

- सामान्य योग्यता (General Aptitude) 100 अंक के 100 प्रश्न -2 घंटा

कहां कितने पद

इस भर्ती में कुल 935 पद भरे जाएंगे। 374 पद अनारक्षित, 93 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 150 पद अनुसूचित जाति, 10 पद अनुसूचित जनजाति, 168 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 112 पद पिछड़ा वर्ग और 28 पद पिछड़े वर्गो की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।